इस हफ्ते Netflix पर धमाका करेंगी ये 3 सीरीज, गेमिंग और मिस्ट्री का मिलेगा डबल डोज, देखें लिस्ट
Netflix Weekend Releases: यह हफ्ता आपके लिए बड़ा खास साबित हो सकता है. क्योंकि Netflix पर यह 3 सीरीज आपका फुल मनोरंजन करने वाली हैं. इनमें आपको मिस्ट्री और गेमिंग दोनों का डबल डोज मिलेगा. आइए जानते हैं.

Netflix Weekend Releases: यह हफ्ता आपके लिए बड़ा खास साबित हो सकता है. क्योंकि Netflix पर यह 3 सीरीज आपका फुल मनोरंजन करने वाली हैं. इनमें आपको मिस्ट्री और गेमिंग दोनों का डबल डोज मिलेगा. आइए जानते हैं.
Netflix पर इस हफ्ते क्या आएगा?
2 / 8Netflix इस हफ्ते दर्शकों के लिए खास तोहफा लेकर आया है. पजल, क्विज और एक्शन से भरपूर गेमिंग सीरीज के साथ मस्ती का डबल डोज मिलेगा. अगर आपको ब्रेन गेम्स पसंद हैं या गेमिंग की दुनिया में रोमांच चाहिए, तो ये तीन सीरीज जरूर देखें. 11 और 12 मई से शुरू हो रही ये सीरीज आपके वीकेंड को यादगार बना देंगी.
The Puzzle Room with David Kwong
3 / 8Netflix पर 11 मई 2026 से शुरू हो रही ये नई वीडियो पॉडकास्ट सीरीज पजल प्रेमियों के लिए बेस्ट है. मशहूर मेंटलिस्ट और मैजिशियन डेविड क्वोंग अपनी स्पेशल पजल और ब्रेन टीजर से मेहमानों को चैलेंज करते हैं.
हर एपिसोड में सिलेब्रिटी गेस्ट
4 / 8हर एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट आते हैं और घर बैठे दर्शक भी इन पजल को सॉल्व करने की कोशिश कर सकते हैं. ये सिर्फ स्कोर के बारे में नहीं है, बल्कि मजेदार गेम नाइट जैसा अनुभव है. अगर आपको पहेलियां, जादू वाले पल पसंद हैं, तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है.
Pop Culture Jeopardy
5 / 8कॉलिन जोस्ट की होस्टिंग वाली ये पॉपुलर क्विज शो अपनी दूसरी सीजन के साथ 11 मई से Netflix पर रोजाना नई एपिसोड के साथ आएगी. म्यूजिक, टीवी, फिल्म और पॉप कल्चर से जुड़े सवालों का ये शो बहुत मजेदार है.
कैसे चलता है क्विज शो?
6 / 8इसमें टीमें $300,000 के बड़े इनाम के लिए कॉम्पिटिशन करती हैं. क्लासिक Jeopardy! स्टाइल में लेकिन पॉप कल्चर ट्विस्ट के साथ. हर एपिसोड हल्का-फुल्का, ह्यूमर से भरा और जानकारी से भरपूर होता है.
Devil May Cry (Season 2)
7 / 8इस हफ्ते गेमिंग फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है. कैपकॉम के पॉपुलर गेम पर बनी ये एनिमेटेड सीरीज का दूसरा सीजन 12 मई को Netflix पर रिलीज हो रहा है. डेविल हंटर डांते की कहानी जारी है, जहां गुड और ईविल के बीच की लड़ाई और भी तगड़ी हो गई है.
सीजन 2 में क्या है खास
8 / 8सीजन 2 में एक्शन, डेमन, स्टाइलिश फाइट्स और मिस्ट्री से भरी ये सीरीज गेमर्स को खास तौर पर पसंद आएगी. इसका एनिमेशन क्वालिटी शानदार है और कहानी में ट्विस्ट भी हैं.