हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

‘मैं भी उस दौर से गुजरा हूं…’,पलाश सेन ने बताई अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के जरिए ये ऐलान कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हर कोई यही सोचने पर मजबूर हो गया था कि आखिरी अरिजीत ने ऐसा फैसला क्यों लिया है. हालांकि, पलाश सेन एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल पलाश ने इस पोस्ट में बताया है कि वो भी ऐसे दौर से गुजर चुके हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
अरिजीत सिंह (File photo)

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वो बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. जब अरिजीत सिंह ने यह पोस्ट शेयर किया, तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया कि आखिर अरिजीत ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया. अरिजीत बॉलीवुड के ऐसे सिंगर हैं, जो लोगों का दिल तोड़ने और जोड़ने दोनों का हुनर रखते हैं. बता दें कि अरिजीत के गाने को लोग खूब पसंद करते हैं. दरअसल उनके गाने टूटे दिलों का सहारा और बिछड़े आशिकों की अवाज बन जाती है. हालांकि, अरिजीत सिंह के गाने आपको सुनने के लिए अब भी मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक में छाएंगे शाहरुख खान, सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्म

अरिजीत सिंह ने छोड़ा प्लेबैक सिंगिंग 

अरिजीत ने यह भी साफ किया है कि उनके पास जो गाने पहले से मौजूद है वो उसे जरूर पूरा करेंगे. आपको बता दें कि अरिजीत ने बॉलीवुड में 400 से ज्यादा गाने गाए हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. लेकिन जब अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया है, तो उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हुए हैं. लेकिन अब पलाश सेन एक पोस्ट किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल इस में पलाश ने लिखा है कि मै भी ऐसे दौर से गुजर चुका हुं…

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इश्क़, जुनून और दर्द…आशिकों को रुलाने फिर आ रहे हैं राधे भैया, ‘तेरे नाम’ पर सबसे बड़ा अपडेट

पलाश सेन अपने पोस्ट में क्या लिखा

पलाश सेन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ’24 साल पहले इसी दिन या शायद 2 फरवरी को, एक एक्टर के तौर पर मेरी पहली फिल्म ‘फिलहाल’ रिलीज हुई थी.. वह फिल्म फ्लॉप हो गई थी..  क्रिटिक्स ने मुझे बहुत बुरा भला कहा था. इतना ही नहीं फिल्मी लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया.. मुझे लेक्चर दिया कि मुझे फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करनी चाहिए. मुझे सच में नहीं पता कि मुझे खतरा क्यों समझा गया. मैं बस मजे करने और अपनी क्षमता के अनुसार अपना काम करने गया था. पलाश सेन ने  आगे कहा, ‘मुझे पता है कि मेरा भाई, अरिजीत फिल्म प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है.. मैं बहुत पहले वहां था और मैंने अपना रास्ता खुद चुना.. वह रास्ता, जिस पर मुझे पता है, अरिजीत अब चलेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola