सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रिमियो’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ चुकी है. फिल्म में शाहिद कपूर एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल निभा रहे हैं. हालांकि, विवादों के बाद भी फिल्म का नया गाना ‘पान की दुकान’ रिलीज हुआ है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. एक्टर शाहिद कपूर ने अपने फिल्म का नया गाना एक इवेंट के दौरान रिलीज किया है. शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का यह गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘मैंने सीख लिया है…’,ब्रेकअप रूमर्स के बीच तारा सुतारिया का इमोशनल रिएक्शन हुआ वायरल
‘ओ रोमियो’ का नया गोना हुआ रिलीज
‘ओ रोमियो’ फिल्म का यह गाना ‘पान की दुकान’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि शाहिद का यह गाना एक हाई-एनर्जी वाला गाना है. इस गाने के डांस स्टेप भी कमाल के है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. दरअसल फिल्म का गाना इतना शानदार है कि सुनते ही आपको झूमने का मन करने लगता है. ‘पान की दुकान’ गाने में शाहिद कपूर के साथ दिशा पाटनी ने भी खूब जलवा बिखेरा है. उनकी मौजूदगी ने गाने को कॉपी हाईप दिया है. ‘ओ रोमियो’ फिल्म का यह गाना सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज ने गाया है.
यह भी पढ़ें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली वो साउथ फिल्म, जिसे रोटन टोमैटोज पर मिले पूरे 100% नंबर
कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’
आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के इस गाने का लिरिक्स गुलजार साहब ने लिखा है. इस फिल्म का साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस किया है, तो वहीं इसे विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित किया गया है. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आ रही है. शाहिद कपूर कि यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने से पहले विवाद में घिर गई है. शाहिद इस फिल्म में माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लेकर हुसैन उस्तरा की बेटी ने कोर्ट में एक याचिका दायर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके पिता की कहानी दिखाई गई है और उसे गलत तरीके से दिखाया गया है. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने विशाल भारद्वाज ने इसे साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि यह एक काल्पनिक किरदार है.
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
4 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines