Entertainment Latest Updates: साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल आने वाला है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीक्वल में इस बार दीपिका और डायना की जगह सारा अली खान और अनन्या पांडे दिखाई दे सकती हैं। मेकर्स दोनों एक्ट्रेस के नाम पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थीं।
एटली ने मनाया बेटे का पहला जन्मदिन
पॉपुलर फिल्म निर्माता एटली कुमार ने पिछले साल 31 जनवरी 2023 को अपने पहले बेटे का स्वागत किया था। उन्होंने बेटे का नाम मीर रखा है। एटली ने अपने बेटे मीर का पहला जन्मदिन मनाया है।
हीरामंडी का फर्स्ट लुक
संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। सीरीज में उस कहानी को बयां किया गया है, जब तवायफें रानी हुआ करती थीं।
राहत फतेह अली खान ने मांगी माफी
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान द्वारा अपने शार्गिद को बुरी तरह पीटने के वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर ने पहली बार सफाई दी है। उन्होंने शार्गिद के साथ कहा कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है। यह बहुत नॉर्मल सी बात है।
ओरी को आलिया भट्टी ने किया इग्नोर
बॉलीवुड हसीनाओं के चहेते ओरी को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इग्नोर कर दिया। दरअसल, हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान ओरी ने रणबीर कपूर से हाथ मिलाया। आलिया उस समय रणबीर के पास ही बैठी थीं लेकिन उन्होंने ओरी की तरफ आंख उठाकर नहीं देखा।
सुष्मिता सेन ने बहाए आंसू
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ‘आर्या’ के तीन सीजन कर लिए हैं। इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘आर्या के तीन सीजन का किरदार निभाकर मुझे उसके दर्द का एहसास हुआ जैसे कि यह मेरा दर्द हो। सीरीज में एक ऐसा मोड़ आया जब आर्या के सभी बच्चे उसके खिलाफ हो गए। वह पूरी तरह से अकेली हो गई।
नो एंट्री से कटा सलमान खान का पत्ता
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नो एंट्री 2’ के लिए मेकर्स वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को लेने का मन बना रहे हैं। तीनों स्टार्स दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वहीं सीक्वल से सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान का पत्ता साफ हो गया है।
ठंडे बस्ते में गई शाहरुख-सुहाना की फिल्म
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का करियर शुरू होने से पहले उस पर ब्रेक लग गया है। पापा शाहरुख के साथ सुहाना जो फिल्म करने वाली थीं, वह ठंडे बस्ते में चली गई है।
विक्रांत मैसी
’12वीं फेल’ की सफलता के बाद एक्टर विक्रांत मैसी की किस्मत चमक गई है। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। अब खबर है कि जल्द ही एक्टर राजकुमार हिरानी के साथ एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं। दरअसल, हिरानी डिजिटल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें विक्रांत मैसी को लीड रोल के लिए साइन किया गया है।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
44 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines