Rajkumar Hirani: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे डायरेक्टर्स हैं, जिन्होंने सुपरहिट फिल्मों के साथ फ्लॉप फिल्में भी दी है। कुछ ही फिल्में ऐसी होती है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती है।
हालांकि बॉलीवुड में एक ऐसे डायरेक्टर भी हैं, जिन्होंने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि एक भी फ्लॉप नहीं दी। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: गौरी-शाहरुख से दीपिका-रणवीर तक IND vs AUS फाइनल मैच देखने पहुंचे ये सेलेब्स
Rajkumar Hirani पर नहीं एक भी फ्लॉप का दाग
दरअसल, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर ‘राजकुमार हिरानी’ (Rajkumar Hirani) की, जिनका आज जन्मदिन है। जी हां, ‘राजकुमार हिरानी’ का जन्म 20 नवंबर 1962 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। राजकुमार एक बेहद शानदार इंसान है, उनकी धीमी आवाज, नर्म लहजा और मीठी मुस्कान उनको हर किसी का दिल जीतने पर मजबूर कर देती है। आज के समय में राजकुमार एक बेहद शानदार और सुपरहिट डायरेक्टर हैं।
Rajkumar Hirani
बतौर फिल्म एडिटर की करियर की शुरुआत
बता दें कि राजकुमार हिरानी ने बतौर फिल्म एडिटर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में वो एक सफल डायरेक्टर बनकर सामने आए। राजकुमार ने 21वीं सदी के शुरू में ही अपने डायरेक्शन की शुरुआत की थी और यही से कहानियों की दुनिया का एक ब्रांड दुनिया के सामने आया।
Rajkumar Hirani
बैक टू बैक दे चुके हैं 5 सुपरहिट फिल्में
जी हां, साल 2003 में फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ (Munna Bhai MBBS) रिलीज हुई। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया उसने हर किसी का दिल जीत लिया। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ (Lage Raho Munna bhai) बनाया गया। इसने भी टिकट खिड़की पर जमकर नोट लूटे। बस यहीं से राजकुमार हिरानी दुनिया के लिए एक जाना-माना नाम बन गए।
इन पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लूटे 1600 करोड़ से भी ज्यादा
इसके बाद तो मानों राजकुमार ने सुपरहिट फिल्में देने की कसम ही खा ली हो। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म हिरानी के खाते से निकलती गई और उन्होंने साल 2009 में ‘3 ईडियट’ (3 Idiot), 2014 में ‘पीके’ (PK), साल 2018 में ‘संजू’ (Sanju) बनाई, जो हिरानी की लगातार पांच सुपरहिट फिल्में हैं। इन पांचों फिल्मों से हिरानी ने बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है।
फिल्म ‘डंकी’ लेकर आ रहे हैं राजकुमार हिरानी
इतना ही नहीं अब राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ लेकर आ रहे है। ये फिल्म इस साल के अंत यानी दिसंबर महीने की 22 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही बेहद एक्साइटेड है और माना जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी हिरानी बॉक्स ऑफिस लूटने में कामयाब होंगे। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ क्या कमाल दिखाएगी।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines