Bollywood Blockbuster Movie: रिलीज के बाद अक्सर कोई न कोई फिल्म विवादों में घिर जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बताएंगे जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 3 सुपरस्टार्स थे। फिल्म के 2 क्रू मेंबर की मौत हो गई। प्रोड्यूसर पर अंडरवर्ल्ड से पैसे लेने का आरोप लगा जिसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया।
इन सब के बावजूद जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई। चाहे कहानी हो या फिल्म के गाने.. आज भी यह फिल्म फैंस के दिलों पर राज करती है और इसका नाम है ‘देवदास’ जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।
फिल्म में थे 3 सुपरस्टार्स
साल 2002 में रिलीज हुई इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित अहम किरदार में थे। फिल्म को शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 के इसी नाम के बंगाली उपन्यास का तीसरा रीमेक बताया जाता है। इससे पहले 1936 और 1955 में यह फिल्म बन चुकी थी। 1955 में रिलीज हुई देवदास में दिलीप कुमार, सुचित्रा सेन और वैजयंती माला नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: वो खाना नहीं देगा तो मैं सोने नहीं दूंगी, चाहत पांडेय ने अविनाश संग किया जेल में खेल
प्रोड्यूसर को होना पड़ा गिरफ्तार
संजय लीला भंसाली की देवदास की बात करें तो फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रुपये रखा गया था। यह उस वक्त की सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी, जिसे बनाने की शुरुआत 1999 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फिल्म की शुरुआत हुई तब इसके प्रोड्यूसर भरत शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि उन पर फिल्म के लिए अंडरवर्ल्ड से पैसे लेने का आरोप लगा था।
2 क्रू मेंबर की हो गई थी मौत
देवदास को बनाने में आई रुकावट यहीं खत्म नहीं हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर क्रू मेंबर विशाल 3 बार जल गया। इसके अलावा 2 अलग अलग हादसों में 2 क्रू मेंबर की मौत भी हो गई। यही वजह थी कि संजय लीला भंसाली को फिल्म बनाने में ढाई साल से ज्यादा वक्त लग गया। हालांकि तमाम बाधाओं को पार करने के बाद देवदास का प्रीमियर 2002 में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में 23 मई को रखा गया। इसके बाद 12 जुलाई को देवदास दुनियाभर में रिलीज हुई।
बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई कमाई?
जब देवदास रिलीज हुई तो देखते ही देखते ब्लॉकबस्टर बन गई। फिल्म में देवदास, पारो और चंद्रमुखी को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। वहीं फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर आज भी रहते हैं। आलम ये हुआ कि देवदास ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 168 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और यह बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
11 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines