वो खाना नहीं देगा तो मैं सोने नहीं दूंगी, चाहत पांडेय ने अविनाश संग किया जेल में खेल

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, जिसकी एक झलक देखने को मिली है। एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे के बीच काफी झगड़ा होते दिख रहा है।

Chahat Pandey And Avinash Mishra.

Chahat Pandey And Avinash Mishra.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस का इतिहास रहा है कि यहां घरवालों के बीच लड़ाई और झगड़े होते रहते हैं। कुछ ऐसा बिग बॉस 18 में होते हुए दिखाई दे रहा है। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा के बीच में जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है।

इसका नतीजा यह हुआ है कि चाहत ने जेल में बंद अविनाश के मुंह पर पानी तक फेंक दिया। बस फिर क्या दोनों के बीच की जुबानी जंग होनी शुरू हो गई। चाहत ने यह तक कह दिया कि वो अविनाश के मुंह पर थूकती हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

प्रोमो वीडियो हो रहा वायरल

बिग बॉस 18 का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अविनाश मिश्रा जेल में सो रहे होते हैं। इस बीच चाहत पांडे वहां पहुंचती हैं और अविनाश के मुंह पर जोर से पानी फेंक देती हैं। यह देखते ही एक्टर भड़क जाते हैं और चाहत को गंवार कहते हुए संबोधित करते हैं।

विज्ञापन

अविनाश ने चाहत को बुलाया गंवार

प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि चाहत पांडे गुस्से से तिलमिलाते हुए अविनाश से पूछती हैं कि वो क्या गांव से आती हैं? इसलिए उन्हें गंवार बुलाया जा रहा है? तब अविनाश कहते हैं कि गंवार का मतलब चाहत पांडे। इसके बाद दोनों में लड़ाई होनी शुरू हो जाती है। चाहत चिल्लाते हुए कहती हैं कि वो बताएंगी कि गंवार का मतलब क्या होता है।

विज्ञापन

अविनाश यहीं नहीं रुकते हैं बल्कि आगे कहते हैं, ‘मुझे पता है कि चाहत के दिल में मेरे लिए बहुत सारा प्यार है। कोई दूसरा लड़का ढूंढ लो। मेरा अटेंशन पाने के लिए यह सब मत करो।’

चाहत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इस पर चाहत अपने पैरों की चप्पल को हाथ में लेकर अविनाश को दिखाती हैं और गुस्से से कहती हैं, ‘अविनाश मिश्रा मेरे पैर की जूती भी न तुमसे प्यार नहीं करेगी। थूकती हूं मैं तुम्हारे जैसी शक्ल के और सोच के लड़के पर।’ गौरतलब है कि अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे के बीच में यह झगड़ा राशन को लेकर हुआ है। फैंस भी अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ