---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

इन फ्रेंचाइजी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से है इंतजार, लिस्ट में Salman Khan की मूवी भी शामिल

Most Awaited Third Part Of Movies: अब तक कई सितारे फ्रेंचाइजी फिल्में बनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। वहीं अब लोगों को इसके तीसरे या चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

Most Awaited Third Part Of Movies: हिंदी सिनेमा में फ्रेंचाइजी फिल्मों का बोलबाला रहा है। दर्शकों को फ्रेंचाइजी फिल्में पसंद भी आ रही हैं और वह इसके अलगदे पार्ट का भी खूब इंतजार करते रहते हैं। अब तक कई सितारे फ्रेंचाइजी फिल्में बनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। वहीं अब लोगों को इसके तीसरे या चौथे पार्ट (Most Awaited Third Part Of Movies) का बेसब्री से इंतजार है।

आशिकी 3

---विज्ञापन---

90 के दशक में रिलीज हुई राहुल रॉय की फिल्म आशिकी ने लोगों पर खूब जादू चलाया था। फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके काफी समय के बाद इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए। इस फिल्म का नाम था आशिकी 2, यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। अब फैंस को कार्तिक आर्यन अभिनीत इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

हेरा फेरी 3

---विज्ञापन---

हेरा फेरी का नाम भी हिट फ्रेंचाइजी लिस्ट में शामिल है। इसके दोनों पार्ट को जनता का भरपूर प्यार मिला है। इस कॉमेडी फिल्म को देख कोई भी हंसने पर मजबूर हो जाएगा। लंबे समय से इसके तीसरे भाग की डिमांड की जा रही थी। अब मेकर्स ने इस पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर धमाल मचाती दिखेगी।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले ही चार Actresses ने कर ली मां बनने की प्लानिंग, फ्रीज कराए एग्स

---विज्ञापन---

वेलकम 3

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम और वेलकम बैक को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। यह भी एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें रोमांस का भी तड़का था। दोनों ही फिल्मों में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया। इसके दूसरे भाग में अक्षय को रिप्लेस कर जॉन अब्राहम को कास्ट किया गया था, लेकिन अब इसके तीसरे पार्ट में खिलाड़ी कुमार की फिर से वापसी हो गई है। राजीव के रूप में उन्हें देखने के लिए दर्शक लंबे समय से बेताब हैं।

---विज्ञापन---

टाइगर 4

अभी तक सिनेमाघरों से टाइगर 3 उतरी भी नहीं थी और लोगों में इसका बज खत्म भी नहीं हुआ था कि बीते दिन हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मुकाबले में सलमान खान ने टाइगर 4 को लेकर भी हिंट दे दिया है। अब फैंस में इसको लेकर भी गहमागहमी शुरू हो गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2023 04:14 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola