टीवी की मशहूर अदाकारा माहिरा शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इसकी वजह कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं बल्कि उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना है. माहिरा ने एक नया म्यूजिक वीडियो ‘राणाजी 2.0’ जारी किया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने पर लोग रील्स भी बनाते हुए नजर आ रहे है. यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बता दें कि यह गाना 90 के दशक के सुपरहिट सॉन्ग ‘राणाजी मुझको माफ करना’ का नया वर्जन है. जब यह गाना रिलीज हुआ, तभी से लोग यह जानना चाहते थे कि इस गाने की ओरिजिनल स्टार ममता कुलकर्णी ने क्या कुछ रिएक्शन दिया है. आप भी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे, तो बता दें कि एक्ट्रेस ने फाइनली गाने पर अपना रिएक्शन दे दिया है. चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने गाने के रीमेक और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा पर क्या कुछ बोला है.
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर देखें 2 घंटे 19 मिनट की ये दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे माथा
करण अर्जुन फिल्म कब रिलीज हुई थी?
आपको बता दें कि साल 1995 में रिलीज हुई करण अर्जुन में ‘राणाजी मुझको माफ करना’ गाना दर्शाया गया था. इस मूवी में बॉलीवुड के दबंग खान (सलमान खान) और किंग खान (शाहरुख खान) अहम किरदार में नजर आए थे. यह मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. फिल्म में काजोल, आसिफ शेख, ममता कुलकर्णी और दिवंगत अमरीश पुरी अहम किरदार में नजर आए थे. आज भी लोग इस मूवी को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दर्शकों की बनी पहली पसंद, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेंगी नजरें
ममता कुलकर्णी का रिएक्शन
हाल ही में रिलीज हुआ माहिरा शर्मा का गाना ‘राणा जी 2.0’ सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रही है. इस गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है, तो वहीं कई लोग गाने को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं. लेकिन अब गाने पर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (माहिरा शर्मा) अच्छा काम किया है. लेकिन बात यह है कि दर्शक एक ऐसा गाना देख रहे हैं भारतीय डांस मूव्स और घाघरा-चोली के साथ दर्शाया गया है. लेकिन अब इस गाने को वेस्टर्न फॉर्मेट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ तैयार किया गया है. इसलिए ये अलग दिखता है और यही कारण है कि पुराना गाना लोगों तुरंत याद आ जाता है. क्योंकि पुराना गाना आज भी लोगों की जहन में बसा हुआ है.’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines