आज के दौर में मूवी बनाने में काफी कम समय लगता है. लेकिन पुराने दौर में किसी भी मूवी को बनाने में कई सालों की मेहनत लगा करती थी. दरअसल पुराने दौर में मूवी को बनाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर को सही मौसम तो कभी सही समय का इंतजार करना पड़ता था. इतना ही नहीं कई बार पसंदीदा स्टार्स की डेट मिलने में भी काफी समय लग जाता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक ऐसी मूवी भी रिलीज हुई है, जिसे बनने में 23 साल का लंबा समय लगा था, जिसके बाद यह मूवी तैयार हुई थी.
इस मूवी की खास बात यह है कि जिस एक्टर को लेकर मूवी की कहानी तैयार की गई थी, उसकी मौत मूवी की शूटिंग के दौरान ही हो गई थी. इतना ही नहीं मूवी के डायरेक्टर ने भी फिल्म की रिलीज से पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था. बता दें कि इस मूवी का एक लीड एक्टर भी दुनिया से चला गया था. अब आप भी इस मूवी का नाम जनने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए है, तो चलिए बिना देर किए हम आपको मूवी का नाम बताने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसका बजट था 2 लाख और कमाए 1 करोड़, 83 साल पहले हुई थी रिलीज
कौन सी है ये फिल्म?
हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘लव एंड गॉड’ की. आपको बता दें कि यह मूवी लैला मजनू की मशहूर लव स्टोरी पर तैयार की गई है. इस मूवी का निर्देशन आसिन संभाला था और फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था. बता दें कि इस मूवी की शूटिंग साल 1963 में शुरू की गई थी. लेकिन साल 1964 में गुरुदत्त का निधन हो गया था, जिसके बाद यह मूवी ठंडे बस्ते में चली गई थी.
आपको बता दें कि डायरेक्टर ने फिल्म ‘लव एंड गॉड’ में गुरुदत्त को कैस यानी ‘मजनूं’ के किरदार के लिए साइन किया था. इस मूवी में उनके साथ निम्मी नजर आने वाली थी, जो लैला का रोल प्ले कर रही थी.
कब रिलीज हुई थी ‘लव एंड गॉड’
आपको बता की साल 1970 में मूवी ‘लव एंड गॉड’ के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर आसिफ ने दोबारा शुरू किया था. लेकिन यह भी हैरान करने वाली बात है कि मूवी की शूटिंग शुरू होने के बाद मार्च 1971 में आसिफ ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था. इस मूवी के लिए उन्होंने संजीव कुमार को लिया था. लेकिन डायरेक्टर के निधन के बाद यह मूवी बंद हो गई थी. लेकिन लगभग 15 साल बाद आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने पति का प्रोजेक्ट पूरा करने का सोचा और इसके लिए उन्होंने प्रोड्यूसर डायरेक्टर केसी बोकाड़िया संग हाथ मिलाया था. इस मूवी का साल 1986 में रिलीज किया गया था. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि रिलीज से पहली फिल्म के दूसरे लीड एक्टर संजीव कुमार का भी निधन हो गया था.
संबंधित खबरें
LIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
24 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines