Bollywood in Mahakumbh 2025: महाकुंभ जारी है और इसमें लगातार अलग-अलग सेलेब्रिटीज पहुंच रहे हैं। 24 फरवरी को शिवरात्रि से पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ महाकुभ पहुंचे। इस दौरान अक्षय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह दूसरी बार है जब वह यहां आ रहे हैं। इससे पहले वह 2019 के कुंभ मेले में आए थे।
अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार में भी महाकुंभ में डुबकी लगाई। गंगा जी में डुबकी लगाने के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे बहुत मजा आया और बहुत अच्छा इंतजाम है। हम यहां के सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं कि इतना अच्छा इंतजाम किया हुआ है। मुझे अभी भी याद है जब 2019 में महाकुंभ हुआ था तो लोग गठड़ी लेकर आते थे।
सेलेब्स आ रहे महाकुंभ
इसके साथ ही अक्षय ने इंतजाम की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बड़े-बड़े लोग और बड़े-बड़े एक्टर आ रहे हैं। जिस हिसाब से महाकुंभ का इंतजाम किया हुआ वह बहुत ही बढ़िया है। मैं सारे पुलिस वाले, जितने भी वर्कर्स हैं, जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा है, मैं उनका बहुत शुक्रिया अदा करता हूं।
ये सेलेब्स लगा चुके डुबकी
कई बड़े बॉलीवुड एक्टर महाकुंभ में शिरकत कर चुके हैं और गंगा जी में डुबकी लगा चुके हैं। यह मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ था और इसका अंत 26 फरवरी को होना है। विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, कैलाश खेर, बोनी कपूर, जूही चावला, शान, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, सोनाली बेंद्रे और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े सेलेब्स महाकुंभ पहुंचकर डुबकी लगा चुके हैं।
महाकुंभ के इंतजाम की तारीफ
बता दें, इस बार महाकुंभ की चारों ओर तारीफ हो रही है। हर कोई इसके इंतजाम को सराह रहा है। कई बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट जैसे मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं और इंतजाम की तारीफ कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- India’s Got Latent: बयान दर्ज करवाना चाहते हैं Ranveer-Ashish, साइबर सेल से किया संपर्क
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines