'धरम जी अस्पताल में…', Hema Malini ने पोस्ट शेयर कर बताया कैसी है हीमैन की तबीयत?

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत अब ठीक है और हेमा मालिनी ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है. हेमा का पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.

Dharmendra

Dharmendra. image credit- social media

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी की वजह से अस्पताल ले जाया गया. इस बीच अब हेमा मालिनी ने एक्टर की हेल्थ पर अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि हेमा ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

हेमा के पोस्ट में क्या?

हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए कहा कि मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं. एक्टर अभी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से उनकी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं.

फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ

सीनियर एक्टर धर्मेंद्र को लेकर आई इस खबर ने ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश को परेशान कर दिया था. सभी अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे थे. लंबे वक्त से धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी. कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि अभिनेता को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन उनकी टीम ने इस खबर को खारिज कर दिया था.

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

उस वक्त अभिनेता की टीम ने साफ किया था कि एक्टर को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है. बता दें कि धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और इस वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस समय एक्टर का परिवार उनके साथ है.

हिंदी सिनेमा पर किया राज

इसके अलावा अगर बॉलीवुड के ही-मैन की बात करें तो अभिनेता ने अपने करियर में बेहद शानदार फिल्में दी हैं. लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद आती थी और उन्होंने हमेशा ही हर किसी के दिल पर राज किया है. अपने लंबे करियर में धर्मेंद्र ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और सिनेमा पर राज किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ