हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले दिन देखने आए थे 100 लोग, फिर अचानक थिएटर हाउसफुल, किस फिल्म ने किया ऐसा चमत्कार?

Bollywood Film: हिंदी सिनेमा की वह फिल्म जिसके ओपनिंग डे पर सिर्फ 100 दर्शक थे, लेकिन फिर अचानक एक ही हफ्ते में ऐसा चमत्कार हो गया कि फिल्म के शो हाउसफुल हो गए। आखिर वह फिल्म कौन-सी है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Jai Santoshi Maa

Bollywood Film: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर इतनी हिट होती हैं कि सालों तक याद रखी जाती हैं। इस तरह की फिल्मों की कहानी को लोग जल्दी भूलते भी नहीं हैं। हालांकि कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो भले ही टिकट खिड़की पर कमाल न कर पाए, लेकिन उनकी कहानी लोगों के दिल-दिमाग में बस जाती है। हिंदी सिनेमा की ऐसी ही एक फिल्म है, जिसे रिलीज के दिन सिर्फ 100 लोग देखने आए, लेकिन फिर ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म को देखने भीड़ उमड़ी और थिएटर हाउसफुल होने लगे। आखिर वह कौन-सी फिल्म है? आइए जानते हैं…

साल 1975 में आई थी फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि साल 1975 में आई फिल्म ‘जय संतोषी माता’ है। वह दौर ऐसा था कि ज्यादातर लोग संतोषी मां के बारे में नहीं जानते थे और ट्रेड एक्सपर्ट का कहना था कि जिस देवी के बारे में लोगों को पता तक नहीं है, भला वे उसकी फिल्म देखने क्यों आएंगे, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद जो हुआ, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

‘शोले’ जैसी फिल्मों को टक्कर

जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसे देखने के लिए पहले दिन यानी इसके ओपनिंग डे पर सिर्फ 100 लोग आए थे, जो फिल्म के लिए बेहद खराब हो सकता था, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहने लगे। अपनी रिलीज के एक ही हफ्ते में इस फिल्म ने ‘शोले’ जैसी फिल्मों को टक्कर दी। थिएटर में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती थी और यह कैसे हो रहा था, इसका जवाब किसी के पास नहीं था।

विज्ञापन

लोगों में फिल्म के लिए क्रेज

फिल्म के लिए लोगों का क्रेज देखकर इसके शोज बढ़ाए गए। लोग भी थिएटर के अंदर जूते-चप्पल उतारकर जाते थे। हालांकि इस फिल्म को बनाने वाले विजय शर्मा का कहना था कि उनके पास सब था, लेकिन एक बच्चे की कमी थी। फिर एक बूढ़ी औरत ने उनकी वाइफ को संतोषी माता का व्रत रखने को कहा, जिसके बाद विजय की वाइफ गर्भवती हो गई।

बूढ़ी औरत ने फिल्म को ‘शापित’ बताया

विजय का कहना था कि जब उन्हें यह खबर मिली तो उन्होंने उसी वक्त इस फिल्म को बनाने के बारे में सोच लिया था। हालांकि फिल्म बनने के बाद कई सारी चीजें हुईं और अंत में फिल्म को शापित बताया गया। दरअसल, जब फिल्म हिट हुई तो एक बूढ़ी औरत ने कहा कि यह फिल्म शापित है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के ज्यादातर कलाकारों के साथ कुछ न कुछ अजीब हुआ और वे दुनिया से चले गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic दे रहीं किस चीज का हिंट? एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक को देख फैंस कंफ्यूज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola