Natasa Stankovic दे रहीं किस चीज का हिंट? एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक को देख फैंस कंफ्यूज

Natasa Stankovic: सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर फैंस फिर से कंफ्यूज हो गए हैं। लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर नताशा किस बात का हिंट देना चाहती हैं। नताशा का ये पोस्ट चर्चा में है और लोग इसके पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं।

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic: सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों किसी भी बात को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। जी हां, जबसे हार्दिक पांड्या और नताशा दोनों ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की है, तबसे ही दोनों को लेकर बातें होती रहती हैं। इन दिनों नताशा इंडिया में हैं और अपनी लाइफ अपने हिसाब से जी रही हैं। हालांकि इस बीच अब नताशा का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसको देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर नताशा किस चीज का हिंट दे रही हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी पोस्ट में नताशा ने अपनी फोटो शेयर की है, लेकिन एक्ट्रेस का लुक देखकर लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। साथ ही अभिनेत्री का कैप्शन भी लोगों को कंफ्यूज कर रहा है। इस पोस्ट में नताशा का लुक पूरा इंडियन है, जो अक्सर पूजा या शादी के लिए कैरी किया जाता है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कमिंग सून और दिल का इमोजी शेयर किया है।

विज्ञापन

शादी या पार्टी लुक को लेकर फैंस कंफ्यूज

नताशा के इस लुक को देखकर कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद या तो कोई शादी या पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने इस लुक को लिया है या फिर शायद किसी प्रोजेक्ट से जुड़ा से लुक हो सकता है। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो खुद नताशा ही जानती हैं क्योंकि यूजर्स तो यहां तक अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में आगे तो नहीं बढ़ रही हैं।

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं दोनों

हालांकि जो भी है वो तो अब समय के साथ ही पता लगेगा, लेकिन नताशा के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस बहुत कंफ्यूज हैं। गौरतलब है कि जबसे नताशा और हार्दिक अलग हुए हैं, तबसे ही दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। जैसे ही दोनों ने अपने अलग होने का ऐलान किया था, वैसे ही हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन संग जुड़ने लगा था, क्योंकि दोनों ने एक जैसी लोकेशन से फोटोज शेयर की थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

विज्ञापन

झूठी निकलती हैं ऐसी खबरें

इसके साथ ही अगर नताशा की बात करें तो वो भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है और उनका नाम भी सर्बियाई फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक जुड़ा हैं। हालांकि इस तरह की खबरें अक्सर झूठी ही निकलती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ