मुंबई: दिवाली भारत में सबसे ज्यादा धूम-धाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है, जिसका साल भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। रौशनी के इस पर्व को लेकर हर किसी में खासा उत्साह देखने को मिलता है। लोग अपने घरों को लाइटों और दीये की रौशनी से सजाने लगे है। ऐसे में बी-टाउन के सेलेब्स भी इस त्योहार का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड गलियारे में एक बाद एक दिवाली पार्टी की धूम देखने को मिल रही है। आयुष्मान खुराना और ताहिका कश्यप की दिवाली पार्टी के बाद अब दिग्गज फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने अपने घर पर एक पार्टी रखी, जिसमें सिनेमा जगत के तमाम सितारे शामिल हुए। इन सेलेब्स ने देसी और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
उनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी अपने घर पर दिवाली पार्टी भी थ्रो की, जिसमें कई सेलेब्स को शिरकत करते हुए देखा। यहां देखें मायानगरी की चमकदार शाम की झलकिया-
रमेश तौरानी के घर दिवाली बैश
रमेश तौरानी ने दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों का स्वागत किया। उन्होंने अपनी पत्नी वर्षा तौरानी के साथ कैमरे के लिए पोज दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दिन के लिए उन्होंने प्रॉपर इंडियन लुक चुना।
पार्टी में पहुंचे विक्की-कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ पार्टी में पहुंचे। इस अवसर के लिए, कैटरीना ने एक सुंदर लाल साड़ी का विकल्प चुना, इस बीच, विक्की ने एक सफेद पायजामा के साथ एक गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना।
फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी रफ्फल साड़ी में पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने हाथ में बैग भी ले रखा था। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
कृति सेनन का जादू
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी दिवाली पार्टी को होस्ट किया। इस खास दिन के लिए उन्होंने ग्रीन वेलवेट सूट पहनकर इंडियन लुक चुना और अपने बालों को वेवी कर्ल के साथ खुला रखा। इस लुक में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं।
परी की तरह दिखीं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे भी दिवाली पार्टी में नजर आईं। इस मौके के लिए उन्होंने एक चमकता हुआ सुनहरा लहंगा पहना है जिसमें वो अप्सरा की तरह लग रही हैं। उनका अंदाज लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है।
रकुल का क्यूट लुक
दिवाली पार्टी में पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह और इस दिन के लिए वो सिंपल येलो और ऑरेंज साड़ी में नजर आईं। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते हुए, उन्होंने पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिया और उनके अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
नोरा का देसी अवतार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने पार्टी में शिरकत की और वह गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया।
वरुण-नताशा ने पोज दिया
दिवाली पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड कपल वरुण धवन और नताशा दलाल। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी और इंडियन लुक में शानदार लग रहे हैं।
करण जौहर-नेहा धूपिया-अंगद बेदी स्टाइल
फिल्म निर्माता करण जौहर भी बॉलीवुड की एक और जोड़ी नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे। तीनों ने पैपराजी के लिए पोज दिए।
कार्तिक आर्यन का स्वैग
दिवाली पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन। इस दौरान एक्टर का स्वैग देखने को मिला। उन्होंने जमकर पैप्स के लिए पोज दिए। इस दिन के लिए उन्होंने एक साधारण सफेद कुर्ता-पायजामा सेट पहना था।
दिवाली पार्टी में शामिल होने वाली अन्य हस्तियां-
अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 6: ऋषभ की ‘कंतारा’ ने यश की ‘केजीएफ’ को पछाड़ा
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
9 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
11 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
12 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
12 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
14 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines