हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर में बैन के बावजूद पाकिस्तान में हिट हो रही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', 16 रुपये में बिक रही पायरेटेड CD

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है. हालांकि, इस फिल्म को गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है. लेकिन फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान में भी बैन कर दिया गया है. लेकिन पाकिस्तान में लोग धड़ल्ले से फिल्म ‘धुरंधर’ को देख रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
बैन के बावजूद पाकिस्तान में देखी जा रही धुरंधर

Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को गल्फ में बैन कर दिया गया था. लेकिन फिल्म की कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है . दरअसल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. हालांकि यह फिल्म अब थिएटर में से हट चुकी है. आप अगर यह फिल्म देखना चाहते हैं , तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही काफी ट्रेंड कर रही है. ‘धुरंधर’ फिल्म को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बैन कर दिया गया है. लेकिन नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को सबसे ज्यादा पाकिस्तान में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया के साथ ‘रागिनी 3’ में खौफ मचाएगा ये स्टार किड, शशांक घोष ने संभाली निर्देशन की कमान

पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ फिल्म को किया गया बैन

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉर्डर पार बैन कर दिया गया है. यह फिल्म पाकिस्तान के सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जा रहा है. लेकिन यहां के लोग इस फिल्म को काफी ज्यादा देख रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के कराची मार्केट से एक यूट्यूबर ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि बैन के बावजूद फिल्म की CD यहां बेची जा रही है. इतना ही नहीं यहां यूट्यूबर ने भी बताया कि पायरेटेड कॉपी कितने में बेची जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 21: थमने का नाम नहीं ले रही ‘बॉर्डर 2’, 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई

पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ फिल्म की पायरेटेड CD बिक रही है.

न्यूजीलैंड के यूट्यूबर KARL ROCK ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो यह बोल रहे हैं, कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की पायरेटेड कॉपी पाकिस्तान में बेची जा रही है. इस पायरेटेड कॉपी की कीमत PKR 50 लगभग 16 रुपये के करीब है. आपको बता दें कि कराची से आई इस वीडियो में साफ दिखाया गया है कि यहां सिर्फ ‘धुरंधर’ ही नहीं बल्कि कई और फिल्मों की DVDs बेची जा रही है. दरअसल ये सारी फिल्में पाकिस्तान में बैन है इसके बावजूद यहां उनकी फिल्मों की पायरेटेड कॉपी बेची जा रही है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola