आदित्य घर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है. रणवीर सिंह की फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है. लेकिन इस बार फिल्म चर्चा में किसी रिकॉर्ड को लेकर नहीं बल्कि एक विवाद को लेकर चर्चा में आई है. बता दें कि धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के कुक का रोल प्ले करने वाले नदीम खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि नदीम के ऊपर उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने आरोप लगाया है, जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: IMDb पर छाए हानिया आमिर के ये टॉप 5 पाकिस्तानी ड्रामा, रेटिंग जानकर रह जाएंगे हैरान
नदीम खान पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक नदीम पर आरोप उनके घर में काम करने वाली 41 वर्ष की एक महिला ने लगाया है. महिला पुलिस को अपने बयान में बताया है कि साल 2015 में वो नदीम खान के संपर्क में आई थी और वक्त के साथ दोनों करीब आ गए. इतना ही नहीं एक्टर नदीम ने शादी का वादा किया था, जिसके बाद दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए थे.
यह भी पढ़ें: 35 साल, 5 फिल्में और 1900 करोड़… यूं नहीं अक्षय कुमार को खिलाड़ी कहा जाता है
‘धुरंधर’ के एक्टर को पुलिने किया गिरफ्तार?
वहीं महिला ने यह भी बताया कि नदीम खान ने शादी करने का पूरा भरोसा दिलाया था, जिसके बाद उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो गई. महिला ने आगे बता कि दोनों के मुलाकात एक्टर के घर पर और मेरे (महिला) घर पर होती थी. 10 साल बाद जब नदीम खान ने शादी करने से इंकार किया तो महिला ने पुलिस का सहारा लिया है. आपको बता दें कि महिला ने शुरुआत में शिकायत वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन बाद में इस मामले को मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था. मिड-डे से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर पहली बार शारीरिक संबंध शिकायतकर्ता के घर पर हुआ था, जो मालवानी पुलिस के क्षेत्र में आता है. यही कारण है कि वर्सोवा पुलिस ने जीरो FIR पर मामला मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है. वहीं मालवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और एक्टर नदीम खान को हिरासत में ले लिया है.
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
7 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
9 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
12 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines