---विज्ञापन---

35 साल, 5 फिल्में और 1900 करोड़… यूं नहीं अक्षय कुमार को खिलाड़ी कहा जाता है

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार (अक्षय कुमार) ने साल 1991 में कदम रखा था. अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए है. आज हम आपको अक्षय कुमार की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. चलिए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में.

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है. उन्होंने आज से करीब 35 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था. अक्षय ने अपने करियार में एक बढ़कर एक फिल्मे दी है, जो लोगों को खूब पसंद आई हैं. इतना ही नहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई भी की थी. बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार (अक्षय कुमार) ने करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में अक्षय कुमार की उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी.

सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अक्षय कुमार कि फिल्म ‘2.O’ का आता है. इस फिल्म में रजनिकांत भी नजर आए थे. यह फिल्म साल 2018 में रिलीज कि गई थी. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 744.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने अक्षय ने ‘पक्षी राजन’ का निगेटिव किरदार निभाया था. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार की दुसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार नजर आए थें. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 317 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज की गई थी.

तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि शौचालय और साफ-सफाई कितनी जरूरी है. इस फिल्म को बनाने में सिर्फ 18 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और फिल्म ने दुनियाभर में 314 करोड़ रुपये कमा डाले थे.

---विज्ञापन---

वहीं चौथे नंबर पर ‘सूर्यवंशी’ का नाम शामिल है. अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी इस फिल्म ने 294 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी ने कैटरिना कैफ भी नजर आई थी.

अक्षय कुमार की 5वी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ है यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 288.58 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख नजर आए थे.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2026 08:00 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola