OTT पर धमाल मचा रही हैं ये 5 क्राइम-थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट
अगर आपको ओटीटी पर वेब सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने कई सारी क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होती रहती है. आज हम आपको 5 बेहतरीन सीरीज के बारे में बताएंगे, जो आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखती है. इन सीरीज को अगर आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे. चलिए जानते हैं उन सीरीज के बारे में.
गन्स एंड गुलाब्स
2 / 6लिस्ट में पहला नाम राजकुमार राव की सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का आता है, जिसकी कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज को 90 के दशक के बैकड्रॉप पर तैयार किया गया है. इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
असुर
3 / 6दूसरे स्थान पर बॉलीवुड सुपरस्टार अरशद वारसी की सीरीज 'असुर' का नाम शामिल है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन जारी किए जा चुके हैं. सीरीज में आपको फॉरेंसिक साइंस का अनोखा मिश्रण देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज जियो हॉटस्टार गदर मचा रही है.
दहाड़
4 / 6तीसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हां की सीरीज 'दहाड़' का नाम आता है. इस सीरीज को राजस्थान की पृष्ठभूमि पर तैयार किया गया है. सीरीज में अभिनेत्री ने एक धाकड़ सब-इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
IC 814 The Kandahar Hijack
5 / 6चौथे स्थान पर IC 814: The Kandahar Hijack का नाम काबिज है. इस वेब सीरीज में आपको साल 1999 में हुए एक फ्लाइट के हाईजैक को दिखाया गया है. इस सीरीज की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.
फर्जी
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज 'फर्जी' का आता है. इस सीरीज में आपको चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिलता है, जो बोर नहीं होने देता है. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.



















