Celebs Weird Habits: आदतें हर किसी ही होती हैं, किसी की अच्छी तो किसी की बुरी आदत होती है। अच्छी आदतें तो लोगों को पसंद आती हैं, लेकिन कई बार लोग किसी की बुरी आदत भी कॉपी करने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ आदतें काफी घिनौनी भी हो जाती हैं, जिन्हें हम जल्द से जल्द बदलना पसंद करते हैं। कुछ ऐसी ही अच्छी और बुरी आदतें बॉलीवुड सेलेब्स की भी हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जस्टिन ट्रूडो ने गैर जिम्मेदाराना बयान देकर सिखों की जान को…’, Ranvir Shorey ने कनाडाई पीएम के बयान पर निकाली भड़ास
सलमान खान
सलमान खान का शौक अजीब है। उनको साबुन इकट्ठे करना पसंद है। सलमान खान के पास दुनियाभर के तमाम साबुन का कलेक्शन है, जिनमें हैंडमेड सोप, हर्बल सोप और डिजाइनर सोप भी शामिल हैं। बता दें सलमान नैपकिन का इस्तेमाल न करके एक खास तरह के मलमल का इस्तेमाल करते हैं।
image credit: Google
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन के शौक जानकर तो शॉक लगना तय है। सुष्मिता को सांप से प्यार है और रिपोर्ट्स के अनुसार उनके घर में अजगर भी पालतू है। सिर्फ इतना ही नहीं सुष्मिता को खुले आसमान के नीचे नहाना पसंद है, इसके लिए उन्होंने अपनी छत पर बाथ टब भी लगा रखा है।
Image Credit: Google
करीना कपूर
करीना कपूर की फिल्म जाने जान रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह एकबार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। करीना के बारे में कहा जाता है कि उनको नाखून चबाने की बुरी आदत है। वह कई बार इस आदत को छोड़ने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाईं।
Image Credit: Google
विद्या बालन
विद्या बालन को उनकी सादगी के लिए पसंद किया जाता है। वह अक्सर साड़ियों में नजर आती हैं। उनके पास साड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है। विद्या की आदत जानने के बाद आज की जनरेशन को शॉक लगना तय है। विद्या के बारे में कहा जाता है कि वह फोन कभी अपने बिस्तर के पास नहीं रखती हैं, यहां तक कि कई बार उसे चेक करना भी भूल जाती हैं।
Image Credit: Google
जितेन्द्र
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता जितेन्द्र का शौक काफी अजीब है। उनको टॉयलेट में बैठकर पपीता खाने की आदत है। जितेन्द्र का कहना है कि वह कई साल से ऐसा करते आ रहे हैं।
Image Credit: Google
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines