निधि पाल, नई दिल्ली
Celebs Seen Together Amid Breakup Rumours: हमारे देश की जनरेशन ऐसी है, जिन्होंने प्यार करना बॉलीवुड से ही सीखा है। लड़की को देखने के बाद मुस्कुराना, लड़के के सामने आने के बाद साड़ी का पल्लू हवा में लहराने लगना, हवाएं चलने लग जाना, चार कदम आगे जाने के बाद लड़की का पलटकर देखना, बारिश में रोमांस और गाना गाना, बातें करते हुए लड़के का उसकी आंखों में खो जाना। ये सब बॉलीवुड की किसी न किसी फिल्म से ही सीखने को मिला है। लेकिन यहां दो कपल ऐसे भी हैं, जिनके ब्रेकअप और पैचअप की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इन खबरों के बीच भी वह कपल एक दूजे पर बेइंतहा मोहब्बत लुटाते दिखते हैं। तो चलिए आपको उन कपल के बारे में बताते हैं।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
इस लिस्ट में पहला नाम मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का है। मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं। पिछले काफी समय से दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले भी इनके अलग होने की खबरें सामने आईं तो कुछ दिन के बाद दोनों एकसाथ नजर आए। इसके बाद ये चर्चाएं थम सी गईं। अब बीते दिन फिर खबर आई कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप तो दो महीने पहले ही हो गया था। दोनों के बीच में शादी की बात को लेकर विवाद था, इस वजह से वह अलग हुए थे। लेकिन उन्होंने फिर अपने रिश्ते को नया मौका देने की कोशिश की है।
image credit: instagram
ब्रेकअप की खबरों के बीच फिर दिखे साथ
ब्रेकअप की यह खबरें चल ही रही थीं कि तभी कल शाम को दो-तीन फोटोज सामने आईं, जिनमें एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन कपूर साथ में नजर आ रहे थे। यह फोटोज शादी की हैं, जिसमें वह दोनों साथ में खड़े हैं। ऐसे में पिछले कई बार से ऐसा देखा जा रहा है कि जब भी इनके अलग होने की खबरें आती हैं तो वह फिर से एकसाथ दिखकर उन चर्चाओं पर पानी फेर देते हैं। अब यह प्यार है या फिर यह दिखाने की कोशिश है कि हम अलग नहीं है…यह बात तो मलाइका और अर्जुन ही जानें।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की खबरों के बीच फिर साथ दिखे Arjun-Malaika, अलग होने के रूमर्स पर लगा ब्रेक!
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल
इस लिस्ट में दूसरा नाम सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का भी है। सुष्मिता और रोहमन शॉल 2021 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद सुष्मिता का नाम ललित मोदी से जुड़ा। दोनों की फोटोज सामने आने के बाद कोई भी इस बात को आसानी से कह सकता था कि उनके बीच रिश्ता दोस्ती और जान पहचान से कहीं आगे का है। खैर दोनों के बीच की खबरें कुछ दिनों में ठंडी पड़ गई थीं। इसके बाद सुष्मिता सेन को फिर से रोहमन शॉल के साथ देखा जाने लगा। कई मौकों पर दोनों साथ में नजर आए। जिससे उनके रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चाएं तेज होने लगीं।
बर्थडे पर ‘बाबू’ पर लुटाया प्यार
बीते कुछ दिनों पहले रोहमन शॉल का बर्थडे था। ऐसे में एक्ट्रेस ने उनको जन्मदिन की बधाई दी और जमकर प्यार लुटाया। इस पोस्ट के साथ सुष्मिता ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बाबूशाह, ऐसे ही हमेशा खुश रहो…तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार और ब्लेसिंग्स।’ इतना ही नहीं इस पोस्ट पर रोहमन ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘थैंक यू बाबू’। अब मलाइका और सुष्मिता के इस प्यार को क्या नाम दें?
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
7 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
8 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
10 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
12 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
14 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
15 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
16 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
16 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
17 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines