---विज्ञापन---

ब्रेकअप की खबरों के बीच फिर साथ दिखे Arjun-Malaika, अलग होने के रूमर्स पर लगा ब्रेक!

Arjun Kapoor Malaika Arora In One Frame: ब्रेकअप की खबरों के बीच एकबार फिर मलाइका और अर्जुन की फोटो साथ में आई है, जिससे अलग होने के रूमर्स पर लगाम लगती नजर आ रही है।

Arjun Kapoor Malaika Arora In One Frame: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। कुछ देर पहले यह खबरें थीं कि मलाइका और अर्जुन का दो महीने पहले ही ब्रेकअप को गया था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को फिर से एक मौका देने का सोचा और अभी दोनों साथ में हैं। खबरें तो यह भी थीं कि शादी के कमिटमेंट को लेकर दोनों के बीच अलगाव की स्थिति आ गई थी। हालांकि अब एकबार फिर मलाइका और अर्जुन की फोटो साथ में आई है, जिससे ब्रेकअप के रूमर्स पर लगाम लगती नजर आ रही है।

अर्जुन-मलाइका ने साथ दिया पोज

---विज्ञापन---

हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर को एक शादी में देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इन तस्वीरों में से एक ‘टीम ब्राइड’ है। इन फोटोज में दुल्हन के बगल में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता भी नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा लाइम ग्रीन लहंगे और नेट के दुपट्टे में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर ने सफेद पायजामा के साथ पेस्टल ब्लू कुर्ता पहना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Mahesh Babu के फैंस को बड़ा झटका, पोस्टपोन हुआ इवेंट; क्या है वजह?

---विज्ञापन---

अंशुला ने भी शेयर कीं फोटोज

सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में अंशुला सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने लहंगे और दुपट्टे के साथ मल्टी कलर शॉर्ट कुर्ती और नेकलेस कैरी किया है। अंशुला सिंपल सी प्रिंटेड साड़ी को सिंपल रखा हुआ है, जबकि रिया ने फ्यूशिया-पिंक एथनिक आउटफिट चुना है। फोटोज में सभी का लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।

---विज्ञापन---
anshula

image credit: instagram

---विज्ञापन---

ऐसे शुरू हुआ था रिश्ता

इन सबसे इतर अगर अर्जुन और मलाइका के रिलेशन की बात करें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में साल 2018 के आसपास खबरें फैलनी शुरू हुई हैं। दोनों को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता था। हालांकि शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों सेलेब्स ने इस रिश्ते की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी थी।

---विज्ञापन---

(fisheries)

First published on: Jan 05, 2024 09:01 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola