जब Salman Khan की बहन ने Sonakshi Sinha को कहा 'भाभी', फिर डिलीट की पोस्ट

Sonakshi Sinha, Arpita Khan: एक ऐसा टाइम भी था जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने सोनाक्षी सिन्हा को भाभी कह दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस पोस्ट को हटा दिया था, लेकिन अब ये मामला फिर से चर्चा में आ गया है।

Sonakshi Sinha, Arpita Khan

Sonakshi Sinha, Arpita Khan

Sonakshi Sinha, Arpita Khan: इन दिनों गॉसिप टाउन में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के चर्चे जोरों से चल रहे हैं। हर कोई इन दोनों के बारे में बातें करता नजर आ रहा है। खबरें है कि कपल जल्दी ही शादी करने वाला है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अब एक फिर से वो किस्सा भी चर्चा में आ गया है जब अर्पिता खान ने सोनाक्षी सिन्हा को ‘भाभी’ कह दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस पोस्ट को हटा दिया था।

विज्ञापन

जहीर के बेहद करीब है खान परिवार

ये तो सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कथित तौर पर कुछ सालों से डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की, लेकिन उनका सोशल मीडिया एक-दूसरे की फोटोज और रोमांटिक पोस्ट से भरा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि कम ही लोग जानते हैं जो ये जानते हैं कि जहीर, सलमान के करीबी दोस्त के बेटे हैं और यही वजह है कि पूरा खान परिवार उनके काफी करीब है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अर्पिता ने डिलीट किया पोस्ट

पिछले साल सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बारे में डेटिंग अफवाहों की पुष्टि करती नजर आईं थी। जी हां, जब अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सोनाक्षी को “भाभी” कहा था। हालांकि इस पोस्ट को अर्पिता ने डिलीट भी कर दिया था। अब जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की अफवाहें उड़ रही हैं, तो ये किस्सा भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

जोरों पर हैं शादी की खबरें

सोनाक्षी सिन्हा और बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को लेकर खबरें हैं कि दोनों 22-23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि ये शादी कोई इंटिमेट शादी नहीं होने वाली। जी हां, कपल की शादी को लेकर कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी बेहद ग्रैंड होने वाली है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

कई बार साथ नजर आए जहीर और सोनाक्षी 

इतना ही नहीं बल्कि दिलचस्प बात यह भी है कि अर्पिता ने हुमा कुरेशी की ईद पार्टी की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें जहीर और सोनाक्षी एक साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में जहीर का हाथ सोनाक्षी के कंधे पर है, जिससे सोशल मीडिया पर अटकलें और भी तेज हो गई हैं। इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक सीक्रेट आदमी और एक हीरे की अंगूठी वाली पोस्ट शेयर की थी, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि ये बाद में उनके नेल ब्रांड के लिए एक प्रचार के रूप में सामने आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ