Celebs Who Quit Nonveg For Lord Character: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में रणबीर को लेकर खबर आई थी कि वह नितेश तिवारी की रामायण के लिए नॉनवेज खाना और ड्रिंक करना छोड़ देंगे। हालांकि यह खबरें रिपोर्ट्स के अनुसार थीं, क्योंकि इनको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि रणबीर भगवान का किरदार निभाने के लिए नॉनवेज छोड़ने वाले अकेले अभिनेता नहीं हैं। इनसे पहले भी कई सितारों ने ऐसा किया है।
यह भी पढ़ें: चिकन संजू बाबा से भोली-भाली पंजाबन कॉकटेल तक, Bollywood Stars के नाम पर रेस्तरां ने रखे डिशेज के नाम
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने ओएमजी में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। खबरों के अनुसार इस किरदार को निभाने के लिए अक्षय कुमार ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अक्षय की मां ने उनसे ये रिक्वेस्ट की थी, दरअसल अक्षय कुमार की मां भगवान कृष्ण की भक्त हैं। वह चाहती थीं कि उनका बेटा भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चले, जिसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना एक है।
दारा सिंह
रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। वह पहले एक रेस्लर थे और उनकी डाइट में नॉनवेज, अंडा सब शामिल होता था लेकिन हनुमान का किरदार निभाते हुए उन्होंने नॉनवेज छोड़ दिया था। दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पापा भगवान हनुमान के किरदार के लिए बहुत समर्पित थे। वह नींद में भी डायलॉग्स बड़बड़ाते थे, इतना ही नहीं उन्होंने नॉनवेज छोड़ दिया था।
अरुण गोविल
रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। आज भी लोग उन्हें भगवान राम की तरह ही पूजते हैं। अरुण गोविल सिगरेट पीते थे लेकिन एक बार उन्हें एक फैन ने सिगरेट पीते हुए देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने इस रोल के लिए सिगरेट पीना छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
21 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
3 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
4 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
9 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
10 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines