चिकन संजू बाबा से भोली-भाली पंजाबन कॉकटेल तक, Bollywood Stars के नाम पर रेस्तरां ने रखे डिशेज के नाम

Dishes Name On Bollywood Stars: आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनके रेस्टोरेंट्स में डिशेज के नाम सेलेब्स के नाम पर रख दिए गए हैं।

Dishes Name On Bollywood Stars

image credit: social media

Dishes Name On Bollywood Stars: बॉलीवुड स्टार्स और फैंस का दूध और पानी जैसा रिश्ता है। अगर फैंस फिल्में न देखें तो सितारों का उन्हें बनाना बेकार है। कह सकते हैं कि दोनों का रिश्ता एक-दूसरे के बिना अधूरा है। बॉलीवुड की दुनिया में सितारों के लिए फैन फॉलोइंग अलग लेवल की होती है। यहां फैंस अपने चहेते सितारों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के नाम बताने जा रहे हैं, जिनके रेस्टोरेंट्स में डिशेज के नाम सेलेब्स के नाम पर रख दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने साल 2013 में वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा फिल्म की शूटिंग के दौरान ओमान के एक रिसॉर्ट में रुके थे। फिल्म रिलीज होने के बाद रिसॉर्ट ने फिल्म में उनके किरदार शोएब के नाम पर अपनी एक कॉकटेल का नाम शोएबतीनी रख दिया था।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एंड हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के नाम से एक मिल्क शेक है, जिसका नाम पिगी चॉप्स है। ये केले, बादाम और कारमेल सॉस के साथ वनीला आइसक्रीम के साथ बनाया जाता है।

विज्ञापन

संजय दत्त

संजय दत्त को फिल्म इंडस्ट्री में संजू बाबा के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई के नूर मोहम्मदी रेस्तरां में उनके नाम से अपने एक चिकन डिश का नाम चिकन संजू बाबा रख दिया।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

अमेरिका के टेक्सास में एक रेस्टोरेंट में दीपिका पादुकोण के नाम पर अपने एक डोसा का नाम दीपिका पादुकोण डोसा रखा है। रणवीर सिंह ने रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

विज्ञापन

ऋचा चड्ढा

फुकरे में ऋचा का किरदार भोली पंजाबन बहुत मशहूर है। मुंबई के एक लाउंज ने इसी नाम से प्रेरित होकर कॉकटेल का नाम भोली-भाली पंजाबन रखा है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ