फिल्मी दुनिया लोगों को अक्सर प्यार करना सिखाती है। ऑन स्क्रीन बॉलीवुड की कई जोड़ियां मशहूर हैं। शाहरुख खान और काजोल हो, या शाहिद कपूर और करीना कपूर इन सभी ऑन स्क्रीन कपल्स ने पूरी दुनिया को कपल गोल्स दिए हैं और सभी का प्यार बटोरा है। हालांकि, कुछ ऑफ स्क्रीन जोड़ियां भी हैं, जिन्हें देखकर लोगों को लगता है कि जैसे कोई फिल्म चल रही है। ये रियल लाइफ कपल अपने रोमांस और चार्म से अक्सर लाइमलाइट बटोर लेते हैं। बॉलीवुड के कुछ हसबैंड्स अपनी बीवियों के प्यार में इस कदर डूबे हुए नजर आते हैं कि फैंस भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाते। चलिए जानते हैं उन 5 सेलिब्रिटी हसबैंड्स के नाम, जो अपनी वाइफ पर हमेशा ही फिदा दिखते हैं।
विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से ज्यादा पॉपुलर रियल लाइफ कपल इंडिया में कोई और हो ही नहीं सकता। इन्हें लेकर फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज है। भले ही ये दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते हैं, लेकिन जब भी ये पब्लिक के सामने आते हैं तो फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठते हैं। किंग कोहली अपनी वाइफ को क्वीन की तरह ही ट्रीट करते हैं और इनके क्यूट मोमेंट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आज ही विराट ने अनुष्का को बर्थडे विश करते हुए जो किया है, उसके बाद फैंस उन्हें बेस्ट हसबैंड का टैग दे रहे हैं।
रणवीर सिंह
दीपवीर की जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है। रणवीर सिंह अपनी वाइफ को किस कदर प्यार करते हैं, ये तो पूरी दुनिया जानती है। रणवीर की नजरें कभी भी दीपिका से नहीं हटतीं। वो कभी बीवी के चेहरे को निखारते दिखते हैं, तो कभी भीड़ में उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आते हैं। रणवीर को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो दीपिका को प्यार नहीं बल्कि उनकी इबादत करते हैं।
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की लव स्टोरी जब शुरू हुई थी, तब से अब तक इनका रोमांस हमेशा ही फ्रेश लगता है। ये दोनों न सिर्फ साथ में क्यूट लगते हैं, बल्कि एक-दूसरे की जितनी इज्जत करते हैं वो भी फैंस को काफी पसंद आता है। दोनों का एक-दूसरे को ट्रीट करने का तरीका देख हर कोई इनके कायल हैं। जिसे देखो वो यही कहता है कि जोड़ी हो तो रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जैसी।
शाहरुख खान
शाहरुख खान सिर्फ ऑन स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी रोमांस के बादशाह हैं। किंग खान और गौरी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शादी के इतने सालों बाद भी जब शाहरुख अपनी पत्नी गौरी का पल्लू संभालते हुए नजर आते हैं, तो फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते।
यह भी पढ़ें: The Bhootnii Review: क्या Mouni Roy डराने में हुईं कामयाब? हॉरर कॉमेडी फिल्म पर क्या बोली जनता?
विक्की कौशल
विक्की कौशल शादी से पहले भी खुलेआम कैटरीना कैफ से फ्लर्ट करते हुए नजर आए थे। वहीं, शादी के बाद तो वो परफेक्ट हसबैंड बन चुके हैं। बीवी के हर हुकुम को विक्की कौशल सिर आंखों पर रखते हैं। उनकी बातों में जिस तरह से कैटरीना के लिए प्यार झलकता है, वो बताता है कि वो कैटरीना के इश्क में किस कदर खोए हुए हैं।
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
4 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
19 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines