The Bhootnii Review: क्या Mouni Roy डराने में हुईं कामयाब? हॉरर कॉमेडी फिल्म पर क्या बोली जनता?

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ फैंस को कितनी पसंद आई? चलिए जानते हैं। इस फिल्म में क्या खामी थी? अब लोगों ने उसका खुलासा किया है।

The Bhootnii

मौनी रॉय और पलक तिवारी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देख सिनेमाघरों से बाहर निकली जनता का क्या रिएक्शन है? अब वो भी सामने आ गया है। पब्लिक थिएटर से बाहर निकलने के बाद फिल्म से खुशी नजर आई या नहीं चलिए जानते हैं। एक दर्शक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें भूतनी डरा नहीं पाई, उल्टा उन्हें इस भूतनी पर क्रश हो गया। फिल्म में हॉरर मिसिंग लगा, बाकी कॉमेडी अच्छी है।

लोगों ने इस फिल्म के VFX, आर्ट डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी की भी तारीफ की है। पलक तिवारी और सनी सिंह की केमिस्ट्री भी फैंस को पसंद आ रही है। बाकी लोग भी फिल्म को लेकर यही राय देते हुए नजर आए कि कॉमेडी तो बढ़िया है, लेकिन फिल्म में हॉरर की कमी काफी खल रही है। लोगों का कहना है कि इस फिल्म को बच्चे भी देख सकते हैं क्योंकि इसे देखकर डर नहीं लगता। वहीं, सभी लोग फिल्म देखने के बाद सिर्फ मौनी रॉय की ही चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ