हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Akshay Kumar के इस प्रोजेक्ट पर CBFC ने चलाई कैंची, एक्टर के फैंस को तगड़ा झटका

Akshay Kumar Anti Smoking Ad Discontinued in Theatres: सेंसर बोर्ड ने हाल ही में अक्षय कुमार के एक विज्ञापन पर रोक लगाते हुए बड़ा फैसला किया है, जिससे खिलाड़ी कुमार के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Anti Smoking Ad Discontinued in Theatres

Akshay Kumar Anti Smoking Ad Discontinued in Theatres: सिनेमाघरों में जब भी कोई फिल्म शुरू होती थी, दर्शकों के सामने सबसे पहले अक्षय कुमार की आवाज गूंजती थी। पिछले छह सालों से उनके एंटी स्मोकिंग ऐड ने लोगों का ध्यान खींचा और इसे काफी पसंद भी किया गया। हर फिल्म की शुरुआत से पहले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की ऐड चलाई जाती थी जिसमें वो लोगों को जागरुक करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके बाद एक्टर के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की ऐड पर लगाया ब्रेक

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने अक्षय के इस विज्ञापन को हटाने का फैसला लिया है। इस विज्ञापन को सिनेमाघरों में हर फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता था, लेकिन अब इसे नए विज्ञापन से बदलने का प्लान है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि सेंसर बोर्ड ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

तंबाकू छोड़ने का ऐड दिखाया जाएगा

सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार के इस विज्ञापन के स्थान पर एक नया ऐड पेश किया जाएगा, जो तंबाकू छोड़ने के पॉजिटिव प्रभावों को दिखाएगा। इस मामले को लेकर एक रिपोर्ट में बताया गया है कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ की शुरुआत में भी इसी विज्ञापन को दिखाया गया है।

आपको बता दें ये कदम सेंसर बोर्ड द्वारा उठाया गया है, लेकिन इसके पीछे की वजहों को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्मी इंडस्ट्री में अब ये चर्चा का विषय बन गया है कि क्या नया विज्ञापन अक्षय कुमार के पुराने विज्ञापन की लोकप्रियता को मात दे पाएगा या फिर नहीं।

अक्षय कुमार के फैंस हुए निराश

ना ही सिर्फ खिलाड़ी कुमार के चाहने वालों के लिए बल्कि फिल्म प्रेमियों में भी इस बदलाव को लेकर निराशा का माहौल है। ये विज्ञापन ऑडियंस में बहुत लोकप्रिय था, क्योंकि इसमें एक अहम संदेश बिना किसी परेशान करने वाले दृश्य के साथ दिया गया था। सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद अब लोग अक्षय कुमार को हॉस्पिटल के सामने फू-फू करने वाले नंदू को धूम्रपान करने से मना करते हुए नहीं देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड बनाए दूरी’, Baba Siddiqui की हत्या के बाद Bigg Boss 18 से बाहर हुए कंटेस्टेंट का बयान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें