'अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड बनाए दूरी', Baba Siddiqui की हत्या के बाद Bigg Boss 18 से बाहर हुए कंटेस्टेंट का बयान

Gunratan Sadavarte on Bollywood Connection With Underworld: ‘बिग बॉस 18’ के घर से बाहर आए कंटेस्टेंट ने अब बॉलीवुड को सीधे-सीधे नसीहत दे दी है। क्या कुछ कहा है गुणरत्न सदावर्ते ने, चलिए आपको बताते हैं।

Gunratan Sadavarte on Bollywood Connection With Underworld

Gunratan Sadavarte on Bollywood Connection With Underworld

विज्ञापन

Gunratan Sadavarte on Bollywood Connection With Underworld: ‘बिग बॉस 18′ के घर से बीच में ही बाहर हुए कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते ने अपने बाहर आने के कारण पर खुलकर बात की है। नमस्ते बॉलीवुड से बात करते हुए कंटेस्टेंट ने अंडरवर्ल्ड पर भी बात की है। हाल ही में घर से एक केस के चलते बेघर हुए गुणरत्न सदावर्ते ने शो से आउट होने के कारण के बारे में भी बताया। क्या कुछ कहा गुणरत्न सदावर्ते ने, चलिए आपको बताते हैं।

केस के चलते बाहर आए गुणरत्न सदावर्ते

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है, जिसमें इस बार एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते भी शामिल हुए थे। उनकी मौजूदगी ने शो में फैंस का खूब ध्यान खींचा, लेकिन अचानक उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। शो को देखने वाले दर्शक ये जानने के लिए काफी बेताब थे कि आखिर क्यों उन्हें चलते शो से बाहर कर दिया गया। इसी पर बात करते हुए गुणरत्न ने बताया कि ‘हमारे प्यारे दर्शकों और समर्थकों को बताना चाहेंगे कि एक गाना है, ‘चलो बुलावा आया है।’ हमें भी बुलावा आया था, क्योंकि हमें कोर्ट में पेश होना था। जब कोर्ट की पेशी होती है, तो हाजिरी लगानी पड़ती है। हम माननीय उच्च न्यायालय में एक केस के सिलसिले में बुलाए गए थे। इसलिए हम बहुत इज्जत के साथ बिग बॉस छोड़कर कोर्ट की ओर चले गए।’

विज्ञापन

शो में वापस वौटेंगे गुणरत्न सदावर्ते?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिर से शो में लौटेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल! अगर समय मिला तो हम फिर से बिग बॉस में शामिल होंगे और अपनी बातों को बेहतर तरीके से पेश करने की कोशिश करेंगे।’ वहीं इस दौरान वकील गुणरत्न से बाबा सिद्दिकी के मर्डर और लगातार बॉलीवुड सेलेब्स को मिल रहीं धमकियों के बारे में भी पूछा गया। इस पर गुणरत्न ने कहा कि उनका मानना है कि बॉलीवुड को अंडरवर्ल्ड से जितना दूर हो सके, उतना रहना चाहिए।

‘अंडरवर्ल्ड की दुनिया से दूर रहे बॉलीवुड’

गुणरत्न सदावर्ते ने कहा कि ‘फिल्मी जगत को अंडरवर्ल्ड की दुनिया से अपना फासला रखना चाहिए। चीजें बेहतर रखने के लिए कलाकारों को हर किसी से मिठास बनाकर रखनी चाहिए। इससे पहले भी कलाकारों को गंभीर नतीजे भुगतने पड़े हैं, इसलिए मैं कहूंगा कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से दूरी ही बनाकर रखनी चाहिए।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ