Bollywood Actresses in Politics: आज-कल देश में चुनावी माहौल है, तो थोड़ी गरमाहट होनी भी लाजिमी है। जी हां, इस बार राजनीति के मैदान में कई फिल्मी सितारे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सिनेमाजगत के स्टार्स ने राजनीति में कदम रखा है। हालांकि इस लिस्ट में फिल्मी जगत की हसीनाएं भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसमें किसका-किसका नाम शामिल है?
इन हसीनाओं ने राजनीति के मैदान में भी दिखाया जलवा
जया प्रदा
अपने समय में ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करने वाली अभिनेत्री जया प्रदा ने ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि राजनीति के मैदान में अपना जलवा दिखाया है। जी हां, एक्ट्रेस एक सफल राजनेत्री बन चुकी हैं। जब जया 32 साल की थी तो उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी ज्वॉइन कर ली थी। फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी और इसके बाद यानी साल 2019 में जया ने भारतीय जनता पार्टी में एंट्री की।
हेमा मालिनी
बी-टाउन में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने हमेशा ही पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस की फिल्मे हमेशा ही लोगों को खूब पसंद आई हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के बाद हेमा ने राजनीति में कदम रखा और यहां भी वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। जी हैं, हेमा ने भारतीय जनता पार्टी में एंट्री की थी और वो लंबे समय से मैदान में मौजूद हैं।
स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहले उन्होंने टीवी पर दम दिखाया और फिर राजनीति का रुख किया। जी हां, आज के समय में स्मृति बीजेपी का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। इसके पहले वो मानव संसाधन विकास मंत्री के पद पर रह चुकी हैं। बताते चलें कि स्मृति क्योंकि सास भी कभी बहू थी से घर-घर में मशहूर हुई थी।
जया बच्चन
बिग बी की पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में रहती हैं। पर्दे पर जया ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी और जब वो राजनीति के मैदान में उतरी तो उन्होंने यहां भी वहीं फॉर्मूला आजमाया। जी हां, समाजवादी पार्टी की सदस्य और राज्यसभा में सांसद के रूप में कार्यरत जया बच्चन का सियासी सफर भी शानदार रहा है।
किरण खेर
वर्तमान में चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद किरण खेर का जलवा भी राजनीति में कम नहीं है। जी हां, पर्दे पर दम दिखाने के बाद एक्ट्रेस ने चुनावी मैदान में कदम रखा और उन्हें यहां भी खूब वाहवाही लूटी। जी हां, किरण खेर का सियासी सफर भी बेहद बढ़िया रहा है।
यह भी पढ़ें- राजनीति में शामिल होने पर बोले Prakash Raj, कहा- हां वो कोशिश कर रहे थे, पर शायद मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines