Urvashi Rautela ने क्यों मांगी Saif Ali Khan से माफी? ट्रोलिंग के बाद तोड़ी चुप्पी!

Urvashi Rautela on Being Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर जो बयान दिया था, उस पर अब उन्होंने सफाई दी है।

Urvashi Rautela on Being Trolled

Urvashi Rautela on Being Trolled

Urvashi Rautela on Being Trolled: इन दिनों अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चाओं में रहने वालीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में अपने एक बयान की वजह से काफी ट्रोल हो गईं। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर जो बयान उर्वशी ने दिया, उसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बैकलैश मिला। उर्वशी के अब कई इंटरव्यूज वायरल भी हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों अब उर्वशी ने सैफ अली खान से माफी मांगी है।

उर्वशी ने सैफ पर हमले पर दिया था बयान

दरअसल 16 जनवरी की रात को हुए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ। उनके घर देर रात चोर घुस आया और उसके साथ एक्टर की हाथापाई हो गई। अब इसी मामले को लेकर जब उर्वशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सैफ पर हुए हमले को लेकर बात करते हुए उर्वशी ने अपनी डायमंड-स्टडेड रोलेक्स घड़ी और अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ की सफलता का जिक्र किया था। अपने इसी बयान को लेकर उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो गईं। उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला ने बयान पर जताया खेद

उर्वशी रौतेला ने ऑनलाइन हुई ट्रोलिंग के बाद स्वीकार किया कि उनका बयान नासमझी और चूक से भरा हुआ था। एक हालिया इवेंट में उर्वशी ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से इस घटना की गंभीरता को समझने में असमर्थ थी, क्योंकि इस सवाल का जवाब मैं बहुत जल्दबाजी में दे रही थी। उस दिन रात को ये घटना हुई थी और सुबह के आठ बजे मेरा इंटरव्यू शेड्यूल था, इसलिए मैं पूरी तरह से चौंकी हुई थी और कोई समझ नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है।’

उर्वशी ने मांगी माफी 

उर्वशी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी, लेकिन फिर भी उन्हें कई दिनों तक आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने अब कहा कि जिस समय ये घटना हुई, उस समय वो पूरी तरह से अंजान थीं। उर्वशी ने इस मुद्दे पर और भी सफाई दी और कहा, ‘मैंने जो कुछ भी सुना, वही मैंने कहा। उस समय मैं फिल्म ‘डाकू महाराज’ के प्रमोशन में बिजी थी, इसलिए मेरे शब्दों का चयन सही नहीं था। मेरी घड़ी का जिक्र सिर्फ इस वजह से हुआ क्योंकि मैं अपने माता-पिता के गिफ्ट को लेकर उत्साहित थी और मैं अपने फिल्म के प्रमोशन में खोई हुई थी।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ