कपूर खानदान की वो बेटी जो फिल्मों से रही गायब, खूबसूरती में Kareena-Karisma को देती है टक्कर

Kapoor Family Daughter: कपूर खानदान की एक बेटी ऐसी भी हैं जो करीना कपूर और करिश्मा को खूबसूरती के मामले में टक्कर देती हैं लेकिन फिर भी फिल्मों में उन्होंने अपनी पहचान नहीं बनाई।

Pooja Desai

Pooja Desai

Kapoor Family Daughter: कपूर खानदान बॉलीवुड के उन बड़े परिवारों में से एक है जिसके हर एक सदस्य ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। इस परिवार के दो सबसे बड़े नाम करीना कपूर और करिश्मा कपूर आज के दौर में भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन कपूर परिवार की एक और खूबसूरत बेटी ऐसी भी है, जो शायद आपके लिए एक अंजान नाम हो, हालांकि वो खूबसूरती और टैलेंट में किसी से भी कम नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर की नातिन पूजा देसाई की।

विज्ञापन

पूजा देसाई ने फिल्मों से बनाई दूरी

शम्मी कपूर ने अपनी अदाकारी से कभी बॉलीवुड को अपना दीवाना बना लिया था, हालांकि शाही विरासत होने के बाद भी उनकी नातिन पूजा देसाई ने फिल्मों से हमेशा दूरी बनाकर रखी। पूजा ने कभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा, लेकिन उनका नाम कपूर खानदान के इतिहास से जुड़ा हुआ है। वो पेशे से एक फिल्ममेकर और राइटर हैं और पर्दे के पीछे अपनी पहचान बना रही हैं।

विज्ञापन
View this post on Instagram

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं पूजा

पूजा देसाई सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं। उनका इंस्टाग्राम बायो बताता है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में एक लेखक और निर्माता के तौर पर काम कर रही हैं। पूजा का काम भले ही पर्दे पर न दिखे, लेकिन उनका क्रिएटिव जादू उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में साफ झलकता है।

विज्ञापन

कजिन करिश्मा के साथ पूजा की तस्वीर 

पूजा की खूबसूरती और उनका स्टाइल दोनों ही करिश्मा और करीना कपूर को कड़ी टक्कर देता है। वो हर तस्वीर में अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से सबका ध्यान खींचती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैमिली फंक्शन के दौरान अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रही थीं और उनके साथ उनकी कजिन करिश्मा कपूर भी थीं। इस तस्वीर में कपूर परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ दिखी थीं, जो बताता है कि पूरा का पूरा कपूर परिवार ही एक दूसरे से कितना जुड़ा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Desai (@poojadesai)

विज्ञापन

पूजा देसाई कपूर परिवार के हर बड़े समारोह में नजर आती हैं। 2023 में हुए कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन में भी उन्हें देखा गया था। इन तस्वीरों के जरिए पूजा की ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि कपूर परिवार के साथ उनका प्यार भी जाहिर होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ