हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट मुंबई में चल रहा है, इस प्रोटेस्ट में अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी शिरकत की है. उन्होंने प्रोटेस्ट में चीफ इलेक्शन कमिश्नर CEC के इस्तीफे की मांग की अवाज उठाई है.

विज्ञापन
CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी. Instagram ( @azmishabana18 )

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट मुंबई के शिवाजी पार्क में इस समय चल रहा है. इस प्रोटेस्ट में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक शामिल हुए हैं. CJP का यह प्रोटेस्ट चीफ इलेक्शन कमिश्नर CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है. सीजेपी के इस आंदोलन में बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी, एक्टर नसीरुद्दीन शाह और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी पहुंची है.

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब एक्ट्रेस शबाना आजमी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं हैं. बता दें कि दिल्ली में जब नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में भी शामिल हुई थी और सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके का समर्थन किया था.

यह भी पढ़ें: क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर

विज्ञापन

शबाना आजमी CJP प्रोटेस्ट में हुई शामिल

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी इस समय चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है. दरअसल, SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव किए जाने को लेकर CEC पर लोगों की नाराजगी है. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रोटेस्ट सिर्फ मूंबई ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रहा है. इसी बात का समर्थन करने बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी इस आंदोलन में शामिल हुई है.

आपको बता दें कि शबाना आजमी ने आजतक से बात करते हुए सवाल उठाया और कहा, देखिए, ये अक्सर कहा जाता है कि अपना वोट जरूर दीजिए क्योंकि ये आपका अधिकार है और ये आपकी आवाज है. एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि जब आपको वोट ही आपसे छीन लिया जाए और वोटर लिस्ट से आपका नाम काट दिया जाए, तो आप क्या करेंगे? शबाना आजमी ना कहा कि जब आपसे आपका सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार (वोट) ही छीना जा रहा है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि लोगों का यह अधिकार है कि वो प्रोटेस्ट करें. शबाना आजमी ने कहा की देश का संविधान उन्हें प्रोटेस्ट करने का हक देता है.’

विज्ञापन

शबाना आजमी ने SIR को लेकर क्या कहा?

शबाना आजमी ने SIR के दौरान वोटर लिस्ट से करोड़ों लोगों के नाम हटाने वाले दावे पर भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा- ‘लोकतंत्र में इससे ज्यादा दर्दनाक और भयानक चीज हो ही नहीं सकती. उन्होंने यह भी कहा कि आप इतने सारे लोगों का नाम हटा दे और बाद में बोल दें कि एल्गोरिदम की वजह से ऐसा हुआ है. शबाना आजमी ने कहा कि यह किसी भी लोकतंत्र के मुंह पर थूकने बराबर होता है. एक्ट्रेस ने साफ किया है कि फिलहाल हमारी मांग ये है कि SIR की प्रक्रिया को रोकें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola