हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना मेकअप के भी सुंदर लगती हैं बॉलीवुड की ये 8 हसीनाएं, शेयर करते ही वायरल होती हैं तस्वीरें

Actresses With No Make up Look: बॉलीवुड में आपने कई एक्ट्रेसेस देखी होंगी, जो बिना मेकअप में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं वो कौन सी अभिनेत्रियां हैं जो बिना मेकअप के काफी अच्छी लगती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actresses With No Make up Look

Bollywood Actresses No Make up Look: फिल्म जगत में एक्ट्रेसेस के लिए मेकअप को काफी जरूरी माना जाता है। पर्दे पर अच्छा दिखाने के लिए अभिनेत्रियों के मेकअप पर काफी वर्क किया जाता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो बिना मेकअप के भी बहुत सुंदर लगती हैं। चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं वो अभिनेत्रियां जिनके नो-मेकअप लुक ने भी फैंस को दीवाना बनाया है।

1. आलिया भट्ट

आलिया भट्ट अक्सर एयरपोर्ट पर या जिम से आते-जाते बिना मेकअप के स्पॉट की जाती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आता है। बिना मेकअप के आलिया बेहद खूबसूरत लगती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती हैं जिनमें उनका या तो बहुत लाइट मेकअप होता है या फिर जरा भी मेकअप नहीं होता।

2.जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी कमाल की खूबसूरत हैं। उनकी ब्यूटी के लाखों दीवाने हैं। जाह्नवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नो-मेकअप सेल्फी या पिकचर को शेयर करती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद आती हैं। कुछ समय पहले भी जाह्नवी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फ्रेकल्स को शो किया था।

विज्ञापन

3. सारा अली खान

सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान की खूबसूरती भी अक्सर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। सारा अली खान भी अपने नो-मेकअप लुक में काफी अच्छी लगती हैं। वो पैप्स के सामने अक्सर बिना मेकअप के स्पॉट होती हैं। सारा अली खान की फ्लॉलेस स्किन की अक्सर तारीफ भी की जाती है।

4. श्रद्धा कपूर

श्रद्धा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हमेशा बिना मेकअप या बहुत ही लाइट मेकअप के साथ रहती हैं। वो बहुत सिंपल तरीके से रहना पसंद करती हैं। स्वभाव से बहुत ही सरल हैं श्रद्धा। उनका यही अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उन्हें नेचुरल ब्यूटी भी कहा जाता है।

विज्ञापन

5. करीना कपूर खान

बेबो भी अपनी स्किन का बहुत ख्याल रखती हैं। करीना कपूर खान की जिस तरह की स्किन है वो वैसे ही बहुत खूबसूरत लगती हैं। उनका बिना मेकअप वाला लुक अक्सर चर्चाओं का हिस्सा बना रहता है। करीना भी अपने फैंस के साथ अपने बिना मेकअप वाले लुक को शेयर करती हैं।

6. अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने भी हाल ही में अपनी नो-मेकअप वाली सेल्फी को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। अनन्या के इस लुक को काफी पसंद किया गया था। जिस तरह स्किन कैरी करती हैं उन्हें वैसे भी किसी मेकअप करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

7. करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक से ही अपने फैंस को अपनी खूबसूरती के साथ बांधे रखा है। करिश्मा के लाखों फैंस हैं जिन्हें उनका नो-मेकअप वाला लुक काफी अच्छा लगता है।

8. दीपिका पादुकोण

ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि दीपिका पादुकोण की नो-मेकअप वाली फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती हैं। बिना मेकअप वाली उनकी पिक्चर्स को काफी लाइक किया जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अवार्ड विनर सेलिब्रेटी शेफ की डूबने से मौत, दोस्तों संग नदी में तैरने गईं नाओमी बच न पाईं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola