अवार्ड विनर सेलिब्रेटी शेफ की डूबने से मौत, दोस्तों संग नदी में तैरने गईं नाओमी बच न पाईं

Naomi Pomeroy Died: अमेरिका की बेस्ट शेफ में से एक मानी जाने वाली नाओमी पोमेरॉय ने 49 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। नाओमी का निधन नदी में डूबने से हुआ। नाओमी का परिवार उनके निधन से बहुत दुखी है। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में देखिए।

Portland Chef Naomi Pomeroy Died

Portland Chef Naomi Pomeroy Died

Portland Chef Naomi Pomeroy Died: सेलिब्रेटी शेफ और अवार्ड विनिंग शेफ नाओमी पोमेरॉय का निधन हो गया है। 49 साल की उम्र में नाओमी ने अपनी आखिरी सांस ली। नाओमी के निधन का कारण नदी में डूबना बताया जा रहा है। 13 जुलाई को नाओमी अपने पति के साथ तैरने के लिए पहुंची थीं लेकिन 4 दिन बाद तक उनकी कोई खबर ना मिल पाने के कारण उन्हें मृच घोषित कर दिया गया है। बता दें नाओमी के परिवार ने इस बात को कन्फर्म किया है।

विज्ञापन

नाओमी के निधन से सदमे में परिवार

नाओमी पोमेरॉय के निधन से पूरा परिवार शोक में है। आपको बता दें परिवार की ओर से बताया गया है कि नाओमी अपने पति काईल लिंडेन वेबस्टरऔर एक अन्य शख्स के साथ विलामेट रिवर में तैरने गई थीं तभी वहां पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते हादसा हो गया और नाओमी की ऑन द स्पॉट ही मौत हो गई। जहां तीन में से दो लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई वहीं नाओमी अपनी जान से हाथ धो बैठीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naomi Pomeroy (@naomipomeroy)

खबरों की मानें तो नाओमी को पानी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की टीमों ने काफी कोशिश की लेकिन नाओमी की डेड बॉडी को अब तक बाहर निकाल नहीं पाए हैं। आपको बता दें नाओमी ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी हुई थी, जिसकी वजह से वो अपनी जिंदगी बचा नहीं पाईं।

विज्ञापन

नाओमी ने की थी गार्डन पार्टी की अनाउंसमेंट

जानकारी के लिए बता दें अभी कुछ दिन पहले ही नाओमी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि अब साउथईस्ट पोर्टलैंड में वो गार्डन पार्टी कर सकते हैं। वो लगातार नए-नए इवेंट्स को लेकर अपनी ऑडियस के साथ शेयर करती रहती थीं। उनके निधन से परिवार सदमे में है। अभी परिवार ने मीडिया से प्राइवेसी मेंटेन करने के लिए कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naomi Pomeroy (@naomipomeroy)

विज्ञापन

कौन थीं नाओमी पोमेरॉय?

4 साल की उम्र में नाओमी ने खाना बनाना शुरू कर दिया था। उन्हें इतिहास के क्षेत्र में डिग्री हासिल की। उन्होंने पोर्टलैंड में अपना खुद का रेस्टोरेंट खोला जिसके बाद उन्होंने एक शेफ के तौर पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2014 में उन्होंने बेस्ट शेफ के लिए जेम्स बियर्ड अवार्ड जीता। इसके अलावा वो टॉप शेफ मास्टर्स शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। साल 2009 में उन्हें अमेरिका की टॉप बेस्ट शेफ की सूची में भी रखा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ