हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा, ड्रग-स्मगलिंग मामले में किया गया था गिरफ्तार

विज्ञापन

Chrisann Pereira: ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस को ड्रग-स्मगलिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। परेरा को इस महीने की शुरुआत में शारजाह में गिरफ्तार किया गया था। उनके पास एक ट्रॉफी में ड्रग्स छिपा हुआ पाया गया था।

बता दें कि 27 साल की क्रिसन परेरा ने सड़क 2 और बाटला हाउस जैसी फिल्मों में काम किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को ड्रग-स्मगलिंग मामले में फंसाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। आरोपियों की पहचान मुंबई के बोरीवली निवासी एंथनी पॉल और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के निवासी राजेश बभोटे उर्फ रवि के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ेंः Krushna Abhishek In The Kapil Sharma Show: फिर खुलेगा ‘सपना’ का पार्लर, TKSS में कृष्णा अभिषेक की हुई वापसी

आरोपी ने परेरा की ट्रॉफी में छिपाया था ड्रग्स

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर ड्रग्स को परेरा की ट्रॉफी में छिपाया था जिसे वो शारजाह ले गई थी। उधर, एक्ट्रेस के परिवार के एक बयान के मुताबिक, उन्हें फंसाया गया था। इसके बाद, मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस को पता चला कि आरोपी एंथनी पॉल ने एक्ट्रेस की मां प्रेमिला परेरा के खिलाफ बदले की कार्रवाई के रूप में क्रिसन को फंसाने की योजना बनाई थी।

ये भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: करियर में आने वाली परेशानियों पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- ‘बॉलीवुड में राजनीति के चलते चुना हॉलीवुड’

पॉल ने अपने सहयोगी रवि के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज के लिए कथित ऑडिशन के लिए क्रिसन को संयुक्त अरब अमीरात भेजने की साजिश रची। एयरपोर्ट जाते समय उन्हें वह ट्रॉफी सौंपी गई, जिसमें उन्होंने ड्रग्स छिपा रखा था। अधिकारियों को यह भी पता चला कि पॉल ने चार अन्य लोगों को इसी तरह फंसाया था।

ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें