Esha Gupta News: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हाल ही में पवित्र महाकुंभ मेला में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में मौजूद कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान ईशा ने साफ किया कि वो यहां बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक सनातनी के रूप में आई हैं। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन चुका है। अब ईशा के सनातनी अवतार को देखते हुए कई लोगों के रिएक्शन्स आए।
ईशा गुप्ता ने शेयर की तस्वीरें
महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा- ‘बॉलीवुड एक्टर्स का काम दूसरों पर कमेंट करना नहीं है। मैं यहां बॉलीवुड एक्टर्स के इरादे से नहीं, बल्कि सनातन धर्म के अनुयायी के रूप में आई हूं। मैं एक बेटी और भारतीय के रूप में यहां आई हूं।’
डुबकी लगाते हुए का वीडियो
महाकुंभ में अपने सफर के दौरान ईशा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो संगम के पवित्र पानी में डुबकी लगाने की तैयारी कर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने महाकुंभ के आयोजन के बारे में भी बहुत कुछ कहा। ईशा ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार महाकुंभ में व्यवस्थाएं बहुत बेहतर और सुसंगत रही हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत में ऐसा आयोजन किसी और देश में नहीं हो सकता। महाकुंभ का अनुभव पूरी दुनिया देख रही है और ये दुनिया को भारत की आस्था और धर्म से परिचित करा रहा है।’
ईशा ने लोगों से अपील करते हुए कहा- ‘चाहे आप धर्म के लिए आएं या कर्म के लिए, लेकिन महाकुंभ जरूर आएं। ये एक ऐतिहासिक अवसर है और यहां का माहौल दिव्य और भव्य है।’ उन्होंने महाकुंभ में आई दूसरी बॉलीवुड हस्तियों का भी जिक्र किया, जिनमें अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, कबीर खान और रेमो डिसूजा जैसे लोग शामिल थे।
ईशा की तस्वीरों पर कमेंट्स
ईशा गुप्ता की पिक्चर्स और वीडियोज पर कई यूजर्स ने कमेंट किया। ईशा की तस्वीरें देखने के बाद जहां उनके फैंस ने काफी पसंद किया। ईशा के फैंस ने दिल वाले इमोजी बनाए। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीरों को देखने के बाद कई मजेदार कमेंट्स करना भी शुरू कर दिया।
ईशा गुप्ता का फिल्मी सफर
ईशा गुप्ता की फिल्मी यात्रा भी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने ‘राज 3डी’, ‘बेबी’, ‘कमांडो 2’, ‘बादशाहो’ और ‘टोटल धमाल’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। इसके अलावा उन्हें ‘वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड’ फिल्म में भी देखा गया था। ईशा गुप्ता को जल्द ही ‘मर्डर 4’, ‘देसी मैजिक’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sonu Sood के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किस मामले में फंसे एक्टर?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines