बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग और दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने दीपिका के साथ कॉलेब भी किया था. कपल की इस फोटो को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. सोशल मीडिया पर शेयर इन फोटोज में रणवीर और दीपिका अपनी बेटी दुआ के साथ नजर आ रही थी. इन फोटोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा था.
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 'ओम शांति ओम', 'पठान', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है. एक्ट्रेस अक्सर महिलाओं के लिए आवाज उठाती हुई नजर आती है. वहीं दीपिका ने एक बार यह भी बताया था कि उन्होंने एक इंसान को बीच सड़क पर तमाचा जड़ दिया था. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: सुरैया ने अपने फैन को ही क्यों बनाया मेकअप आर्टिस्ट? लाहौर से पैदल पहुंचा था मुंबई, दिलचस्प है कहानी
दीपिका पादुकोण ने क्यों शख्स को जड़ दिया था थप्पड़?
दीपिका पादुकोण आज के दौर में बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है. लेकिन उनकी यहां तक की जर्नी काफी संघर्ष से भरी रही है. दरअसल, एक्ट्रेस ने यह भी बताया गया था, जब वो 14-15 साल की थी, तो उन्होंने एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद वो इंसान रोड पर ही गिर गया था. दीपिका ने बताया था कि वो एक बार अपनी फैमिली के साथ बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी. यह रेस्टोरेंट उनके घर से ज्यादा दूर नहीं था. खाना खाने का बाद पूरे परिवार ने सोचा की घर पास में ही है टहलते हुए चले जाएंगे. उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र 15 साल की थी.
---विज्ञापन---
आपको बता दें कि पूरी परिवार एक साथ टहलते हुए घर की ओर जा रहा था, तभी पीछे एक बाइक सवार आया और देखकर सीटियां बजाने लगा. हालांकि, उस लड़के को प्रकाश पादुकोण ने पलट कर गुस्से में देखा. लेकिन उस लड़के पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा. इस दौरान दीपिका को काफी गुस्सा आ रहा था, लेकिन माता पिता के साथ रहते हुए उन्होंने कुछ भी न करने का फैसला लिया. लेकिन जब हद उस वक्त हो गई जब उसने उन लोगों का पीछा नहीं छोड़ा, जिसकी वजह से दीपिका को काफी ज्यादा गुस्सा आया और वो अचानक उस लड़के की ओर बढ़ने लगीं. ऐसा होता देख उनकी पूरी फैमिली हैरान हो रही थी.
दरअसल, दीपिका उस बाइक सवार की ओर बढ़ रही थी, जो काफी समय से उन लोगों को काफी परेशान कर रहा था. दीपिका को अपनी ओर आता देख वो मनचला लड़का काफी खुश हो जाता है. उसे लगा कि उसकी हरकतों के कारण लड़की इम्प्रेस हो गई. वहीं दीपिका भी उसकी ओर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रही थी. दीपिका उस लड़के के करीब पहुंचती है और उसका कॉलर पकड़ कर जोरदार थप्पड़ मारती है, जिसके बाद उसका गाल पूरी तरह से लाल हो जाता है और वो सड़क पर ही गिर जाता है, जिसके बाद वो अपने पापा से बोलती हैं कि चलो पापा अब ये पूरी जिंदगी ईलू-ईलू नहीं गाएगा. अपनी बेटी को ऐसा करता देख उनके पिता प्रकाश पादुकोण काफी खुश हो जाते हैं और कहते है कि मुझे विश्वास है कि तुम अपना ख्याल खुद रख सकती हो. मुझे तुम्हारी फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं हैं.
---विज्ञापन---