हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

‘बहुत राइवलरी है…’,भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया चौंकाने वाला बयान

बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने ICC T-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में होने वाला था. लेकिन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
भारत-पाक मैच को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी

ICC T-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक विवाद काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है. हालांकि पाकिस्तान बाकी के मैच श्रीलंका में खेल रहा है. लेकिन अब बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला अब भी हो सकता है. आपको बता दें कि सुनील शेट्टी शुक्रवार को एक बुक लॉन्च में पहुंचे थे और वहां उनसे टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर सवाल पूछा गया था, जहां सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान को लेकर एक एक स्टेटमेंट दिया था, जो काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 6 करोड़ में बनी थी सलमान खान की वो फिल्म, जिसमें 5-6 नहीं बल्कि 14 गाने थे, कमाई के मामले में भी तोड़ा रिकॉर्ड

सुनील शेट्टी ने दिया चौंकाने वाला बयान

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से इमोशंस और रोमांच से भरा होता है. लेकिन इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है. लेकिन इसे लेकर सुनील शेट्टी ने एक रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल सुनील शेट्टी ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ मैच खेले. न खेलने से क्या होता है कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच बहुत अच्छी राइवलरी है, जैसे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज.’ सुनील शेट्टी के इस बयान से साफ है कि वो खेल को खेल की भावना से देखते हैं और वो चाहते है कि दोनों टीमें आपस में भिड़े. सुनील शेट्टी का मानना है कि खेल को हमेशा खेल की भावना से लेना चाहिए. मैच का बहिष्कार करने से किसी समस्या का हल नहीं होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कमा डाले 245 करोड़, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा कारनामा

पाक PM ने किया ऐलान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘हमने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बहुत सोच-समझकर फैसला किया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. खेल का मैदान राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, ‘हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं और अहम निर्णय हैं.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola