एक और दोस्त के निधन से टूटे Salman Khan, इमोशनल होकर दे दिया रिएक्शन

Salman Khan Post on Rahit Bal Death: सलमान खान ने अपना एक और दोस्त खो दिया। जी हां फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन के बाद भाईजान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

सलमान खान ने दोस्त के निधन पर जताया दुख

सलमान खान ने दोस्त के निधन पर जताया दुख

Salman Khan Post on Rahit Bal Death: भारतीय फैशन की दुनिया में एक गहरी छाप छोड़ने वाले मशहूर डिजाइनर रोहित बल के निधन से हर कोई दुखी है। 1 नवंबर को 63 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया जिससे फिल्म इंडस्ट्री और फैशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 1 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली और उनके जाने से कई सितारे दुखी हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी शामिल हैं जिन्होंने बाबा सिद्दीकी के बाद अब अपना एक और दोस्त खो दिया है। सोशल मीडिया पर सलमान ने अपने फीलिंग्स जाहिर की हैं, अपने दोस्त को सलमान ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

सलमान ने रोहित के लिए किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर रोहित बल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस रोहित बल।’ उनके इस पोस्ट ने उनके फैंस और फॉलोअर्स के दिलों में गहरे इमोशन्स जगा दिए हैं। रोहित बल को उनके आधुनिक फैशन के जरिए भारतीय संस्कृति को जीवंत करने के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन

कई सेलेब्स ने जताया दुख

रोहित बल के निधन पर कई दूसरे सितारों ने भी अपने दुख का इजहार किया है। रोहित बल के डिजाइन किए कपड़े पहनने और उनके साथ वॉक करने का अनुभव शेयर करते हुए एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा- ‘प्रिय गुड्डा, आपके निधन की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं हमेशा आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक रहूंगी।’

विज्ञापन

अनन्या पांडे ने भी इस मौके पर रोहित बल की याद में एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘गुड्डा, ओम शांति।’ उनके साथ-साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस नुकसान को ‘दुखद और चौंकाने वाला’ बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलकित सम्राट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘ओजी को याद किया जाएगा’।

विज्ञापन

अनन्या पांडे के शो में दिखे थे आखिरी बार

 पिछले एक साल से उनकी बीमारी के कारण वो मीडिया से दूर थे और फैशन वर्ल्ड में भी उनकी कोई खास मौजूदगी नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार लैक्मे इंडिया फैशन वीक में देखा गया था, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनके लिए शो स्टॉपर बनी थीं। उस दौरान रोहित रैंप पर थोड़ा लड़खड़ाते नजर आए थे, जिसके बाद उनकी बीमारी की खबरें सामने आई थीं। इस दुखद मौके पर रोहित बल को श्रद्धांजलि देते हुए हम सभी उनके बेहतरीन काम और उनके योगदान को याद करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

यह भी पढ़ें: Singham Again: दूसरों की बीवी छीन के…आर्य बब्बर ने अर्जुन कपूर के किरदार की उड़ाई खिल्ली

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ