Saif Ali Khan पर नहीं, इसपर हुआ था अटैक, कैसे लगे चाकू? जानें एक्टर की आपबीती

Saif Ali Khan Attacked Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। क्या कुछ कहा है पुलिस ने, चलिए आपको बताते हैं।

Saif Ali Khan Attacked Case

Saif Ali Khan Attacked Case

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर 16 जनवरी की रात को चोर घुस आया और उसने एक्टर पर हमला कर दिया। घर पर हुई चोरी की कोशिश के दौरान एक्टर घायल हो गए, जब उन्होंने अपने छोटे बेटे जहांगीर की सुरक्षा के लिए हमलावर पर हमला किया। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले की जांच के सिलसिले में सैफ अली खान का बयान दर्ज किया, जिसमें अभिनेता ने अपने परिवार की जान बचाने का जिक्र किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

सैफ अली खान ने बयान कराया दर्ज

घटना उस समय घटी जब सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर खान रात करीब 1:30 बजे अपने घर पर पहुंचे और दोनों सोने ही वाले थे कि उन्होंने अपने बेटे जहांगीर की नैनी जुनु की चीखें सुनीं। दोनों तुरंत वहां पहुंचे और देखा कि हमलावर नैनी पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। ये शख्स घर के बालकनी से अंदर घुसा और शौचालय की खिड़की से होते हुए अंदर आया।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सैफ ने बेटे की जान बचाने के लिए उठाया कदम

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक सैफ और करीना ने जैसे ही बेटे के कमरे में एंटर किया, उन्होंने देखा कि हमलावर नर्स पर अटैक कर रहा था। फिलिप्स ने बताया कि हमलावर ने उससे 1 करोड़ की मांग की थी और उसे चुप कराने के लिए उस पर हमला किया था। फिलिप्स की मदद से जुनु ने कमरे से बाहर भागकर मदद मांगी। इसके बाद सैफ ने जैसे ही हमलावर को देखा, उन्होंने बेटे की सुरक्षा के लिए हमलावर पर झपट्टा मार लिया। हालांकि, इस दौरान सैफ को हमलावर से चाकू लग गया, जिससे वो घायल हो गए। सैफ के हाथ और पीठ पर चोट आई और पीठ में चाकू का एक टुकड़ा फंस गया, जिसे बाद सर्जरी करके उसे बाहर निकाला गया।

सैफ ने हमलावर को कमरे में किया बंद

पुलिस ने बताया कि सैफ और करीना, जहांगीर और नर्स के साथ तुरंत कमरे से बाहर भाग गए और दरवाजा बंद कर दिया, ये सोचते हुए कि उन्होंने हमलावर को अंदर ही बंद कर लिया है। लेकिन जब बाद में उनके कर्मचारियों ने कमरे की तलाशी ली, तो वो व्यक्ति वहां नहीं मिला। सैफ को इस घटना के दौरान ये जानकारी नहीं थी कि हमलावर ने फिलिप्स से 1 करोड़ की मांग की थी।

विज्ञापन

सैफ की चोट के बाद उन्हें बांद्रा स्थित लिलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने 30 साल के बांगलादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया, जो पहले एक भारतीय पहचान पत्र के तहत मुंबई आया था। पुलिस ने बताया कि शहजाद ने भारतीय पहचान दस्तावेजों के लिए एक एजेंट की मदद ली थी, लेकिन एजेंट का नाम उजागर नहीं किया है। शहजाद को 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ