राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. लेकिन एक्टर इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. दरअसल एक चेक बाउंस के मामले में एक्टर तिहाड़ जेल में बंद हैं. लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो काफी हो रहा है, जिसमें वो इस मामले पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो में वो साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसे उधार नहीं लिया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में
राजपाल यादव का पुराना वीडियो वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजपाल यादव से सवाल पूछा गया कि था कि आपने फिल्म बनाने के लिए बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे. इस सवाल का जवाब देते हुए राजपाल यादव बोलते हैं, “ मैंने पैसे लिए नहीं थे बल्कि उन्होंने फाइनेंसर के तौर पर खुद इनवेस्ट किए थे. उन्हें अपने पोते को हीरो बनाना था.” वहीं एक्टर से पुछा गया कि आप साल 2012 में आई फिल्म अता पता लापता के डायरेक्टर थे. इस पर उन्होंने कहा कि मैं फिल्म अता पता लापता का ना तो डायरेक्टर था ना हूं और ना ही रहूंगा. मैं एक एक्टर हुं. आपको बता दें कि राजपाल यादव ने यह सारी बाते लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कही थी.
यह भी पढ़ें: O Romeo: ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर दे पाएगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’? जानिए एडवांस बुकिंग में कैसा है हाल
राजपाल यादव से कोर्ट ने क्या पुछा
आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से सवाल पूछा की आप सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आपने पहले इस बात को कबूल किया है कि फिल्म बनाने के लिए आपने 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे. वहीं राजपाल यादव की ओर से कोर्ट में कहा गया कि मैंने गुनाह कबूल किया है और वो कर्ज का पैसा चुकाने को भी तैयार है. इतना ही नहीं राजपाल यादव के वकील ने कहा कि एक्टर की ओर से लगभग 3 करोड़ रुपये की रकम दी जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: ‘राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी…’, केआरके का दावा, पत्नी को लेकर उठाया बड़ा सवाल
कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
हालांकि, कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को जमानत देने से इंकार कर दिया है और उन्हें वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. आपको बता दें कि राजपाल यादव केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को की जाएगी. सोमवार को पता चलेगा की एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को जमानत मिलती है कि नहीं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines