बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दोनों चेक बाउंस के मामले में जेल में बंद है. लेकिन उनकी मदद के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार सामने आए हैं. इसी बीच भारतीय बॉक्सर और विजेंदर कुमार भी सामने आए है. उन्होंने अपनी एक नई फिल्म में काम करने के लिए राजपाल यादव को ऑफर दिया है. इस फिल्म का डायरेक्शन संजय सैनी करेंगे. आपको बता दे कि राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, इसके बाद 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई थी. जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. अब अगली सुनवाई 16 फरवरी यानी आज की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Vijay–Rashmika की वेडिंग में एंट्री लेंगे बड़े सितारे, गेस्ट लिस्ट और रिसेप्शन डेट भी हुई रिवील
विजेंदर कुमार ने फिल्म की ऑफर
विजेंदर कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर राजपाल यादव को फिल्म का ऑफर दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं सच्चे टैलेंट का सामान करता हूं राजपाल जी ने भारतीय सिनेमा में बहुत कुछ दिया है, उन्होंने बहुत से किरदार से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है. मैं राजपाल यादव जी को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का ऑफर देता हूं. इसके लेखक डायरेक्टर संजू सैनी है और हम इस समय में राजपाल यादव का सहयोग करना चाहते हैं.’
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के तूफान के आगे नहीं टिकीं ‘छावा’-‘पुष्पा’, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म
डायरेक्टर संजू सैनी ने क्या कहा
दरअसल, विजेंदर कुमार के ट्वीट को संजू सैनी ने रीट्वीट किया है और उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम राजपाल सर को हमारी फिल्म के सेट पर देखना चाहेंगे. विजेंदर भाईसाहब ये सपोर्ट राजपाल यादव सर को ही नहीं हमारी फिल्म को भी काफी बड़ा करेगी बहुत-बहुत धन्यवाद विजेंदर भाईसाहब’
यह भी पढ़ें: 2018 की 8-एपिसोड्स वाली ये क्राइम थ्रिलर सीरीज आज भी है मस्ट-वॉच, IMDb पर मिली 8.2 रेटिंग
राजपाल यादव जेल में क्यों बंद हैं
आपको बता दें कि एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव साल 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे. लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और पैसे डूब गए. राजपाल यह पैसे वापस नहीं लौटा पाए और धीरे-धीरे ब्याज और पेनल्टी के कारण यह रकम 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इतना ही नहीं राजपाल ने जो चेक कंपनी को दिया था वो भी बाउंस हो गया, जिसके बाद कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines