हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हुई थी. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. दरअसल, लॉकडाउन के बाद कार्तिक ने कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दी है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक कोई खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग को लेकर लोग कई तरह की टिप्पणी करते हुए नजर आते हैं. वहीं अब एक्टर प्रंशात नारायणन ने कार्तिक आर्यन की बड़ी आलोचना की है, जो अब काफी वायरल हो रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में
यह भी पढ़ें: जेल में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, बॉक्सर विजेंदर सिंह ने दी नई फिल्म
कौन हैं प्रशांत नारायणन ?
प्रशांत नारायणन एक बड़े कलाकार हैं, उन्होंने ‘मर्डर 2’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में काम किया है. लेकिन उन्होंने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की तगड़ी आलोचना कर दी है. दरअसल, प्रशांत ने कार्तिक को बहुत खराब एक्टर बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कार्तिक सिर्फ अपने आसपास वालों के सहारे इंडस्ट्री में टिके हुए हैं. आपको बता दें कि प्रशांत नारायणन ने यह बात बॉलीवुड बबल के एक पॉडकास्ट के दौरान कही है. दरअसल, पॉडकास्ट में प्रशांत से जब कार्तिक आर्यन के बारे में पुछा गया, तो उन्होंने कहा कि हमारे पास जो सबसे खराब एक्टर हैं वो उनमें से एक हैं.
यह भी पढ़ें: मलयालम Drishyam 3 ने बदली रिलीज स्ट्रेटेजी, अजय देवगन की फिल्म से पहले देगी दस्तक
प्रशांस नारायणन ने कार्तिक आर्यन की आलोचना की
प्रशांस नारायणन ने आगे कहा की कार्तिक आर्यन काफी लक्की हैं कि वो आज भी फिल्म इंडस्ट्री में टीके हुए है. प्रशांत ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वो एक नॉन-कम्युनिकेटिव हैं. लेकिन उनके आसपास के लोगों ने उन्हें संभाल रखा है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे कार्तिक की सिर्फ एक फिल्म पसंद आई थी ‘प्यार का पंचनामा’. जब प्रशांत से सवाल पूछा गया कि इंडिया में फिर उन्हें इतना पसंद क्यों किया जा रहा है. इसका जवाब देते हुए प्रशांत ने कहा कि मुझे पता है कि उन्हें कितना पसंद किया जा रहा है. मैंने लोगों को कार्तिक पर हसते हुए देखा है. हालांकि, कार्तिक अब करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आने वाले हैं. देखना दिलचस्प होगा कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
49 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines