Nana Patekar Metoo Case Rejected: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर मीटू मामले को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 2018 में बॉलीवुड के कई सितारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसे मीटू मूवमेंट का नाम दिया गया था। इन मामलों में नाना पाटेकर का नाम भी सामने आया था। फिल्म एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उनके खिलाफ आरोप लगाए थे। दत्ता ने कहा था कि 2008 में एक फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। मामले में उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी थी। इसी बीच अब कोर्ट ने नाना पाटेकर को बड़ी राहत देते हुए तनुश्री दत्ता की याचिका को खारिज कर दिया है। मुंबई की एक कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी।
ये भी पढ़ें- ‘सेम टू सेम…’, Sidhu Moosewala के छोटे भाई की क्यूटनेस पर फिर दिल हारे फैंस, देखें वीडियो
तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि वे 2008 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग कर रही थी। एक गाने के सीक्वेंस के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। तनुश्री ने पुलिस को शिकायत देकर दावा किया था कि शूटिंग के बहाने नाना पाटेकर ने डांस स्टेप्स सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इस मामले में अब नाना पाटेकर को कोर्ट से राहत मिल गई है।
फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं तनुश्री दत्ता
बता दें कि तनुश्री दत्ता कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में ‘आशिक बनाया आपने’, ‘ढोल’ और ‘भागमभाग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि वे अब फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं, जिनको अपने वीडियो और फोटो साझा करती रहती हैं। उनका अंदाज पहले से काफी बदल चुका है। फैंस भी उनके पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हैं। मुंबई कोर्ट का फैसला उनके लिए झटका माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:Khatron Ke Khiladi 15: बिगबॉस 18 फेम ईशा बन सकती हैं ‘खतरों की खिलाड़ी’, मिला हिंट!
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
35 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines