Khatron Ke Khiladi 15: बिगबॉस 18 फेम ईशा बन सकती हैं 'खतरों की खिलाड़ी', मिला हिंट!

Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का हिस्सा बन सकती है! तेजिंदर बग्गा के साथ उनका ऑटो में बैठे हुए एक वीडयो वायरल हो रहा है, जिसमें ईशा के भाई उनसे रोहित शेट्टी के शो में पार्टिसिपेट करने की बात पूछ रहे हैं। इसपर ईशा इस बात को बग्गा के ऊपर टाल देती हैं।

isha singh

तेजिंदर के साथ ईशा और उनकी फैमिली

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए मेकर्स कई सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिस्ट में अधिकतर नाम बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स के देखे जा रहे हैं। अब इस लिस्ट के लिए एक और नाम की हिंट मिली है, जो बिग-बॉस 18 फेम ईशा सिंह का है।

विज्ञापन

दरअसल ईशा अपने भाई और तेजिंदर सिंह बग्गा के साथ खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आए थे। जहां से लौटते समय वे ऑटो में वीडियो बनाते हुए बात करते हैं, जिसमें खतरों के खिलाड़ी में जाने की बात भी सामने आती है।

विज्ञापन

कुछ समय पहले आई थी खबर

कुछ समय पहले एक खबर आई थी कि ईशा सिंह को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया है। वे इसका हिस्सा बनेंगी या फिर नहीं, इसको लेकर संशय था। वहीं, ईशा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके भाई उनसे खतरों के खिलाड़ी में जाने की बात पूछ रहे हैं। इस सवाल पर ईशा कोई जवाब नहीं देती हैं और बग्गा से सवाल करने लगती हैं। इससे साफ लग रहा है कि ईशा, रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकती हैं।

विज्ञापन

इन लोगों को भी किया गया है अप्रोच

सूत्रों की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अभी तक मेकर्स ने ओरी, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, रजत दलाल, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा, शगुन पांडे, गुलकी जोशी, गौतम गुलाटी, मनीषा रानी, चुम दरांग आदि को अप्रोच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ