Nana Patekar Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं, फैंस को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि अचानक नाना पाटेकर का निधन कैसे हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर में बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टर ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है और लगभग 45 मिनट सीपीआर देने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें- Nana Patekar Net Worth: 27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर, जानें
घर पर बेहोश मिले थे नाना पाटेकर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा वाले घर में सुबह करीब 5:20 बजे गंभीर हालत में पाए गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह उसी समय पुणे में थे और गोवा पहुंच रहे थे.
क्या था नाना पाटेकर की मौत का कारण?
मीडिया रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को नाना पाटेकर की मौत का कारण बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया और अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. हालांकि, इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और मौत के सही कारण को जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा.
क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?
कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें दिल अचानक बॉडी को खून देना बंद कर देता है. इसकी वजह से इंसान कुछ ही समय में बेहोश हो सकता है और सांस लेना बंद कर सकता है. कार्डियक अरेस्ट में इंसान के बचने की संभावना बहुत ही कम होती है.
नाना पाटेकर का रहा शानदार फिल्मी सफर
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई. उन्होंने परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, प्रहार, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों में शानदार काम किया. इसके अलावा, वह अपना निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके थे. फिल्म प्रहार उनके करियर की अच्छी फिल्मों में शामिल है. उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं.
इसे भी पढ़ें- जब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने थे फरिश्ता; दिलचस्प है ये किस्सा
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines