एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों बड़े पर्दे पर देखी जा रही है. फिल्म में दिशा पाटनी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है, तो वहीं एक बार फिर इमरान हाशमी शिवम पंडित के किरदार में वापस लौट आए हैं. एक्टर क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.
फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है, फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और मूवी लगातार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी 24 अगस्त को कितने का कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 के गाने पर क्यों भड़के यूजर्स? फिल्म मेकर्स को दी बड़ी सलाह
‘आवारापन 2’ ने 11वें दिन कितने का किया कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22.00 करोड़ का जबरदस्त बिजनेस किया था. यह मूवी इमरान हाशमी की करियर की पहली सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है. फिल्म ने दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को सबसे ज्यादा 33.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. हालांकि, आज मूवी की कमाई आज यानी 11वें दिन काफी कम रही है. इस फिल्म ने 11वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.27 करोड़ का बिजनेस किया है.
‘आवारापन 2’ ने अब तक कितने का किया बिजनेस?
आपको बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 11 दिनों में 137.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यह मूवी साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आवारापन 2 मूवी में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम किरदार में नजर आए हैं. बता दें कि फिल्म आवारापन बड़े पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई थी और यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई थी. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म के गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे और समय के साथ फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा दे दिया गया था.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: 150 करोड़ के करीब पहुंची इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, 10वें दिन छापे करोड़ों
इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट
एक्टर इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘गनमास्टर G9’ (Gunmaaster G9) को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. यह एक एक्शन-रोमांस थ्रिलर फिल्म होने वाली है. इस मूवी में एक्टर के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना अहम किरदार में नजर आने वाली है. यह मूवी 27 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines