हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इमरान हाशमी की Awarapan 2 ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल

बॉलीवुड सुपरस्टार इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अपना जलवा बिखेर दिया है. इस मूवी ने अपने पहले पार्ट का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड का ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड!

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) कल यानी 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस मूवी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस मूवी की अनाउंसमेंट हुई थी, तब से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म बड़े पर्दे पर कोहराम मचाने वाली है, इस बात का सबूत मूवी की एडवांस बुकिंग ने दे दिया है.

एक्टर की फिल्म ‘आवारापन’ साल 2007 में रिलीज हुई थी, हालांकि, इस मूवी को दर्शकों का साथ नहीं मिला था और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. फिल्म ने 7.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. लेकिन इस मूवी के गाने दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए थे. आज भी लोग इमरान हाशमी की मूवी ‘आवारापन’ के गाने सुनना पसंद करते हैं. हालांकि, जब दर्शकों ने इस मूवी को होम मीडिया,केबल पर देखा तो, इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला. इस मूवी पहचान भले ही देर से मिली हो. लेकिन यह पहचान फिल्म के सीक्वल को जबरदस्त फायदा पहुंचा रही है.

यह भी पढ़ें: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है यामी गौतम की ये फिल्म, क्लाइमैक्स देख खुला रह जाएगा मुंह

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ कल यानी 14 अगस्त को थिएटर्स में जलवा बिखेरने वाली है. इस मूवी का हर कोई काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी  बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाली है. बता दें कि इस मूवी की एडवांस बुकिंग 48 घंटे पहले शुरू कर दी गई है. फिल्म को बुधवार को जबरदस्त शुरुआत मिली है. ‘आवारापन 2’ ने 13 अगस्त दोपहर 3 बजे तक 1.3 लाख से ज्यादा की टिकट को बेच दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘सब डरे हुए हैं…’, पहले ही दिन The Traitors 2 के गेम से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, को-कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास

विज्ञापन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘आवारापन 2’ ने फर्स्ट डे के लिए 4 करोड़ रुपये के टिकट बेच डाल हैं. वहीं ‘आवारापन’ की बात करें, तो इस मूवी ने पहले दिन 79 लाख रुपये का कारोबार किया था. वहीं ट्रेड एनालिस्ट की माने, तो फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के पर कुल 9 करोड़ ग्रॉस (यानी 7-8 करोड़ का नेट) कलेक्शन है. जिसके बाद साफ हो जाता है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी पहली मूवी ‘आवारापन’ के लाइफटाइम का रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola