Udta Teer 2nd Trailer: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच अवेटेड फिल्म उड़ता तीर का दर्शक काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब यह मूवी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यह एक स्पाई एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म का एक ट्रेलर 23 सितंबर को जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है.
हालांकि, उड़ता तीर के मेकर्स ने आज यानी 13 अक्तूबर को मूवी का दूसरा ट्रेलर जारी किया है, जिसमें आयुष्मान-सारा के अलावा कई और भी किरदार नजर आ रहे हैं. यह ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आयुष्मान की इस मूवी का दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर सकती है.
यह भी पढ़ें: IMDb पर 9.5 रेटिंग, 5 सीजन और 62 एपिसोड…, आरजे मिट्टे की ‘Breaking Bad’ सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1
कैसा है ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर?
‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत में ही पाकिस्तान की असेम्बली देखने को मिलती है, जहां बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गुलशन ग्रोवर एक पाकिस्तानी जनरल के किरदार में नजर आ रहे हैं. जहां वो कहते है कि पाकिस्तान जनरल का दर्जा भगवान के बाद आता है और वह किसी के सामने अपना सिर नहीं झुकाता है. इस के बाद ही एक फोन आता है और वो गुलशन ग्रोवर कहते हैं अरे! चीनी राष्ट्रपति का फोन… मूवी का ट्रेलर काफी शानदार है. मूवी का ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: Rajinikanth की ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले ही की धुआंधार कमाई, एडवांस बुकिंग में छाप डाले 40 करोड़
‘उड़ता तीर’ के ट्रेलर में किंग खान की फिल्म का म्यूजिक
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का एक और ट्रेलर जारी कर दिया गया है. यह 2 मिनट 17 सेकंड का है. इस ट्रेलर में 1 मिनट 19 सेकंड पर शाहरुख खान की मूवी ‘कभी खुशी कभी गम’ का म्यूजिक सुनने को मिलता है, जिसे देखने के बाद फैंस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. उड़ता तीर फिल्म 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines